{"_id":"67c6085137d69c118d0f3d5d","slug":"gorakhpur-news-fire-broke-out-in-grocery-shop-due-to-short-circuit-goods-burnt-to-ashes-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-858417-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: शॉर्ट सर्किट से किराने की दुकान में लगी आग, सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: शॉर्ट सर्किट से किराने की दुकान में लगी आग, सामान जलकर राख
विज्ञापन
बेलीपार क्षेत्र के कालबाग मोड़ पर चौबे कटरा में लगी आग
महावीर छपरा। बेलीपार क्षेत्र के कालबाग मोड़ स्थित चौबे कटरा में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। कटरे में स्थित किराने की दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची बेलीपार पुलिस और फायर ब्रिगेड ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
बेलीपार क्षेत्र के कालबाग मार्ग स्थित चौबे कटरा में भौवापार निवासी राहुल मद्धेशिया की किराना की दुकान है। राहुल के भाई करन ने बताया कि रोज की तरह रविवार को रात करीब 10 बजे दुकान बंद करके घर चले गए थे। सोमवार भोर में करीब तीन बजे बेलीपार थाना प्रभारी विशाल कुमार सिंह ने फोन कर सूचना दी कि आपके दुकान में आग लग गई है। तत्काल दुकान पर पहुंचकर किसी तरह शटर खोला। लेकिन, तब तक दुकान में रखा छह लाख का सामान जलकर राख हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सोमवार की सुबह करीब तीन बजे सड़क पर टहल रहे लोगों ने दुकान के अंदर से धुआं उठता देख बेलीपार पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकान का शटर खुलवाने की कोशिश की। लेकिन, नहीं खुला सका। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने किसी तरह शटर खोला और करीब एक घंटे कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया जा सका।