फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Fire broke out in ABC cable in Ghantaghar and Raiganj

Gorakhpur News: घंटाघर और रायगंज में एबीसी केबल में लगी आग

Mon, 19 May 2025 12:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Fire broke out in ABC cable in Ghantaghar and Raiganj
आधे घंटे गुल रही बिजली, कर्मियों ने तार को सही करा आपूर्ति कराई बहाल
विज्ञापन


गोरखपुर। लालडिग्गी उपकेंद्र के हिंदी बाजार फीडर स्थित घंटाघर और रायगंज में रविवार शाम एबीसी केबल (एरियल बंडल केबल) में आग लग गई। इससे करीब आधे घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। बताया जा रहा है कि गर्मी के चलते आग लगी थी और केबल जल गए थे। बिजली कर्मियों ने तार को सही कर आपूर्ति बहाल कराई।
रविवार शाम पांच बजे के करीब घंटाघर में पोल पर गर्मी से एबीसी केबल में आग लग गई। हालांकि आग विकराल नहीं हुई। कुछ देर में बुझ गई। हालांकि बिजली सप्लाई बाधित हो गई। उपभोक्ताओं की सूचना पर पहुंचे कर्मचारियों ने तार को ठीक किया और आधे घंटे में आपूर्ति बहाल कराई। इसी तरह रायगंज में साढ़े पांच बजे एबीसी केबल में आग लग गई। मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने तार को ठीक कर आपूर्ति बहाल कराई।
विज्ञापन


अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान
विकास नगर, शाहपुर, राप्तीनगर में उपभोक्ता अघोषित बिजली कटौती से परेशान हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि रात में बिजली के आने-जाने से गर्मी के चलते सो नहीं पा रहे हैं। वहीं घर के उपकरण भी जल जा रहे हैं। रविवार को विकास नगर में करीब दो घंटे से अधिक की कटौती हुई। दोपहर लगभग दो बजे आपूर्ति बहाल हुई। वहीं राप्तीनगर में भी बिजली का आना-जाना लगा रहा। अधिशासी अभियंता राप्तीनगर अभिषेक कुमार ने बताया कि मेडिकल के चरगांवा में सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक कार्य होने के कारण बिजली बाधित की गई थी। अधीक्षण अभियंता शहरी ई.लोकेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि उपभोक्ताओं की परेशानियों का निदान हो रहा है। लालडिग्गी उपकेंद्र क्षेत्र में केबल में आग लगने पर तत्काल इसे ठीक कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed