फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Fire broke out in a shop on Park Road due to short circuit

Gorakhpur News: पार्क रोड की दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

Fri, 13 Feb 2026 02:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Fire broke out in a shop on Park Road due to short circuit
फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंचकर बुझाई आग
विज्ञापन

गोरखपुर। पार्क रोड स्थित एक दुकान में बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर करीब तीन बजे दुकान से अचानक धुआं उठने लगा। देखते ही देखते आग नीचे की मंजिल से ऊपर की ओर फैलने लगी। आसपास की दुकानों में मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं और तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही फायर स्टेशन गोलघर से दमकल की एक गाड़ी करीब पांच मिनट के भीतर मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया। आग को ऊपरी तल तक पहुंचने से पहले ही नियंत्रित कर लिया गया। यदि आग ऊपर की मंजिल तक फैल जाती तो आसपास की दुकानों को भी भारी नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायर स्टेशन गोलघर के इंचार्ज शांतनु कुमार यादव ने बताया कि दोपहर करीब तीन बजे आग लगने की सूचना मिली थी। टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि या गंभीर आर्थिक क्षति की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed