{"_id":"66bfd70e9ff1b65bae0e69d4","slug":"gorakhpur-news-fire-broke-out-due-to-short-circuit-three-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-655214-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: शार्ट सर्किट से लगी आग, चपेट में आईं मोबाइल की तीन दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: शार्ट सर्किट से लगी आग, चपेट में आईं मोबाइल की तीन दुकानें
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
गोरखपुर। कोतवाली इलाके के रेतीचौक स्थित आर्यन कॉम्प्लेक्स में शार्ट सर्किट से एक मोबाइल की दुकान में आग लग गई। इससे मोबाइल की दो और दुकानें भी चपेट में आ गईं। सूचना पर अग्निशमन की तीन गाड़ियां पहुंचीं। अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि इसमें लाखों का सामान जलकर राख हो गया। दूसरी ओर कर्मियों का कहना है अभी इसका आकलन किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, रेतीचौक स्थित आर्यन कॉम्प्लेक्स में शुक्रवार रात करीब 9:45 बजे बेसमेंट स्थित वेल्ट पावर मोबाइल दुकान में आग लग गई। दुकान बंद थी, बाहर से ताला लगा था। इसलिए किसी को भी कुछ पता नहीं चल पा रहा था। देखते ही देखते बेसमेंट की दो और बंद दुकानें सैफ मोबाइल व केजीएम मोबाइल भी आग की चपेट में आ गईं।
आग की सूचना पर कोतवाली पुलिस के साथ ही अग्निशमन के तीन वाहन भी पहुंच गए। बेसमेंट में दुकान होने की वजह से अग्निशमन कर्मियों को आग बुझाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। वेल्ट पावर मोबाइल की दुकान में मास्टर लॉक होने की वजह से उसका ताला नहीं खुल पाया। इस दौरान पूरे कॉम्प्लेक्स में धुआं फैला गया।
विज्ञापन
कोट,
मोबाइल की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है। इसमें कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन किया जा रहा है।
ओंकार तिवारी, सीओ कोतवाली