{"_id":"67d87546c806a1bfad0ea700","slug":"gorakhpur-news-fire-broke-out-due-to-leakage-in-gas-stove-pipe-shopkeeper-burnt-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-872876-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गैस चूल्हे का पाइप लीकेज होने से लगी आग, दुकानदार झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गैस चूल्हे का पाइप लीकेज होने से लगी आग, दुकानदार झुलसा
विज्ञापन
शाहपुर इलाके की घटना, सिलिंडर भी फटा, हजारों रुपये का सामान जला
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके के गीता वाटिका पोस्ट ऑफिस के सामने टी स्टाल में गैस चूल्हे का पाइप लीकेज होने पर आग लग गई। कुछ देर बाद सिलिंडर भी फट गया। सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया। इस दौरान दुकानदार ईश्वर चंद्र मद्धेशिया आग की चपेट में आकर झुलस गए। जिन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। इलाज के बाद डॉक्टर ने उन्हें घर भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक, गीता वाटिका के सामने ईश्वर चंद्र मद्धेशिया चार वर्षों से प्लास्टिक की झोपड़ी डालकर बाबा टी स्टाल के नाम से दुकान चलाते हैं। सोमवार सुबह 11 बजे गैस चूल्हे के पाइप में लीकेज होने से आग लग गई और सिलिंडर फट गया। आसपास के लोगों ने शाहपुर पुलिस व अग्निशमन विभाग को सूचना दी। कैंपियरगंज निवासी ईश्वर चंद्र मद्धेशिया ने पुलिस को बताया कि हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया है। शाहपुर के घोसीपुरवा में किराए के घर में रहकर बच्चों को पढ़ाते हैं। पत्नी की पांच साल पहले मौत हो चुकी है।