{"_id":"68d450317b437684a207e3b0","slug":"gorakhpur-news-fire-breaks-out-in-newspaper-vendors-stall-causing-loss-of-rs-50000-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1082087-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: समाचार पत्र विक्रेता की गुमटी में लगी आग, 50 हजार का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: समाचार पत्र विक्रेता की गुमटी में लगी आग, 50 हजार का नुकसान
विज्ञापन
गोरखपुर। रामगढ़ताल थानाक्षेत्र के महुईसुघरपुर में अखबार विक्रेता की लकड़ी की गुमटी में 21 सितंबर की रात आग लग गई। इसमें अखबार और जनरल मर्चेंट का सामान जल गया। घटना से लगभग 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ।
जिला उपाध्यक्ष रामाज्ञा निषाद ने बताया कि गुमटी जनता स्कूल के सामने स्थित है। इसमें पान, बीडी, सिगरेट, बिस्कुट, टॉफी सहित अन्य सामान रखा था। आग की सूचना पब्लिक ने पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। पुलिस, मोहल्ले के लोग और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग को बुझाया। रामाज्ञा ने बताया कि थाना रामगढ़ताल में शिकायत दर्ज कराने के बावजूद अब तक कोई आरोपी पकड़ा नहीं गया। गुमटी आजाद चौक से मात्र 50 मीटर की दूरी पर है, जहां नियमित पुलिस गश्त रहती है। समाचार पत्र विक्रेता संघ के अध्यक्ष उमाशंकर मझवार ने शासन से पीड़ित को 50 हजार रुपये की सहायता राशि देने और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। संघ ने मामले को लेकर टाउन हाल के मैदान में जिलेभर के अखबार विक्रेताओं के साथ बैठक भी की।