{"_id":"675a9130a30681db750339ec","slug":"gorakhpur-news-fire-breaks-out-in-naveen-galla-mandi-goods-from-three-shops-burnt-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-775118-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नवीन गल्ला मंडी में लगी आग, तीन दुकानों के सामान जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नवीन गल्ला मंडी में लगी आग, तीन दुकानों के सामान जले
विज्ञापन
गोरखपुर। नवीन गल्ला मंडी की तीन दुकानों में बुधवार सुबह आग लग गई। इससे तीन दुकानों के सामान जलकर राख हो गए। एक दुकान में अधिक नुकसान हुआ है, बाकी के तीन दुकानों में कंटेनर जले हैं। आग की सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस दौरान मंडी में अफरा-तफरी का माहौल रहा। आग की वजह का पता नहीं चल सका है।
जानकारी के मुताबिक, हरिराम एंड कंपनी, नरेश कुमार एंड कंपनी, मिश्रा कंपनी की दुकानें अगल-बगल हैं। बुधवार सुबह पांच बजे के करीब मंडी में हरिराम एंड कंपनी में सबसे पहले आग लगी। इसके बाद बगल की दो दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आलू-प्याज की दुकानों में आग की खबर पाते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए और बुझाने की कोशिश करने लगे। आसपास के दुकानदार भी दहशत में आ गए थे। जब आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया, तब व्यापारियों ने राहत की सांस ली। आग की वजह फायर अफसर भी नहीं बता पा रहे हैं। उनका कहना है कि अभी इसकी जांच की जा रही है कि आग कैसे लगी।