फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: FIR lodged against 40 people including councilor for road blockage

Gorakhpur News: रोड जाम के आरोप में पार्षद समेत 40 पर प्राथमिकी दर्ज

Fri, 13 Feb 2026 02:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: FIR lodged against 40 people including councilor for road blockage
संविदाकर्मी की मौत के बाद जिला अस्पताल के बाहर मोर्चरी गेट पर किया गया था हंगामा
विज्ञापन

नगर निगम चौकी इंचार्ज की तहरीर पर कोतवाली में दर्ज हुई प्राथमिकी
गोरखपुर। तिवारीपुर क्षेत्र में बिजली का फाल्ट ठीक करते समय करंट लगने से संविदा कर्मचारी माे. सलीम की मौत के बाद जिला अस्पताल के बाहर हंगामे और रोड जाम के मामले में पुलिस ने पार्षद समेत 40 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। नगर निगम चौकी इंचार्ज की तहरीर पर कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इनमें 15 लोगों को नामजद किया गया है, जबकि 25 अज्ञात को भी आरोपी बनाया गया है।
पुलिस के अनुसार, घटना के वीडियो फुटेज और फोटोग्राफ के आधार पर शांति व्यवस्था भंग करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और सड़क जाम करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


नामजद आरोपियों में पार्षद मोहम्मद जुबैर, विनोद श्रीवास्तव, इरफान, अजय शाही, केदारनाथ, रमेश गुप्ता, मोहम्मद अकील, अब्दुल समद, मोहम्मद सुहैल, मोहम्मद शैफ अंसारी, मोहम्मद रज्जाक, आफताब मोहम्मद, आरिफ पुत्र रहमानउल्ला और मोहम्मद वसीम पुत्र मोहम्मद अहमद शामिल हैं। इसके अलावा 25 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मोहनलालपुर कुआं के पास बिजली मरम्मत का काम करते समय सलीम निवासी शहीद अब्दुल्ला नगर, थाना गोरखनाथ, करंट की चपेट में आ गए थे। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस में रखवाया गया। आरोप है कि घटना से आक्रोशित परिजन और क्षेत्रीय पार्षद मोहम्मद जुबैर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग मोर्चरी गेट के बाहर एकत्र हो गए। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया, जिससे अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों, तीमारदारों, एम्बुलेंस और डॉक्टरों का आवागमन प्रभावित हो गया।
सीओ कोतवाली ओंकारदत्त तिवारी ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed