फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Final location survey approved for the fourth railway line from Gorakhpur to Gonda.

Gorakhpur News: गोरखपुर से गोंडा तक चौथी रेल लाइन के लिए फाइनल लोकेशन सर्वे को मंजूरी

Thu, 02 Oct 2025 01:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Final location survey approved for the fourth railway line from Gorakhpur to Gonda.
177 किमी लंबाई में नई लाइन बिछाने के लिए तीन फेज में होगा सर्वे
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड ने जारी किया है 1.77 करोड़ रुपये का बजट
गोरखपुर। गोरखपुर से मनकापुर होकर गोंडा तक चौथी लाइन के लिए रेलवे बोर्ड ने एफएसएल (फाइनल लोकेशन सर्वे) को मंजूरी दे दी है। इसके लिए बोर्ड ने 1.77 करोड़ रुपये भी जारी किए हैं। गोंडा से मनकापुर तक 56 किमी तीसरी लाइन के साथ ही चौथी लाइन बिछाने के लिए सर्वे शुरू कर दिया गया है। इसके बाद बाकी रूट पर जल्द ही फाइनल लोकेशन सर्वे किया जाएगा।
पूर्वोत्तर रेलवे में छपरा-गोरखपुर-बाराबंकी तक तीसरी लाइन के निर्माण के साथ ही चौथी रेल लाइन बिछाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सबसे पहले जुलाई 2025 में इस मेन रेल लाइन पर बुढ़वल-गोंडा कचहरी (55.75 किमी.) के बीच चौथी लाइन बिछाने के लिए रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिली थी। इसके बाद अब पूरे लाइन पर खंडवार मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन

गोरखपुर से गोंडा के बीच पहले फेज में गोंडा जंक्शन मनकापुर के बीच 56 किमी लंबाई में सर्वे शुरू किया गया है। इसके बाद मनकापुर-डोमिनगढ़ (121) किमी और फिर डोमिनगढ़ से गोरखपुर (05) किमी लंबाई में चौथी लाइन के लिए सर्वे शुरू होगा। फाइनल लाकेशन सर्वे के बाद रेल प्रशासन इस साल के अंत तक डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट ( डीपीआर) तैयार कर रेलवे बोर्ड को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौथी लाइन के बनने से 78 फीसदी लाइन क्षमता बढ़ जाएगी। ज्यादा से ज्यादा ट्रेनें चलाई जा सकेंगी और माल ढुलाई में सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed