फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Fight in dispute over grazing goats, case against nine including teacher

Gorakhpur News: बकरी चराने के विवाद में मारपीट, शिक्षक समेत नौ के खिलाफ केस

Sun, 13 Apr 2025 01:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Fight in dispute over grazing goats, case against nine including teacher
गुलरिया। क्षेत्र के खुटहन में बृहस्पतिवार की सुबह बकरी चराने के विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। विवाद में हुए मारपीट के मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने एक रिटायर्ड प्रवक्ता समेत कुल नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के खुटहन खास टोला चौरहिया निवासिनी नीलम का आरोप है कि बृहस्पतिवार की सुबह गांव के रहने वाले मंटू, सत्यपाल व विश्वनाथ बकरी चराने को लेकर गाली गुप्ता दे रहे थे। मना करने पर मारने-पीटने लगे। बचाने पर पिता शेषनाथ व भाई व्यास आए तो उन्हें भी बुरी तरह से मारा-पीटा गया। गांव के रहने वाले सेवानिवृत प्रवक्ता विश्वनाथ गौतम का आरोप है कि पड़ोस के रहने वाले शेषनाथ, व्यास, गंगा, नीलम, चकहिया व जयहिंद की बकरी लिप्टिस के पौधे को खा रही थी। भतीजे सत्यपाल ने मना किया तो उक्त सभी जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारने-पीटने लगे। प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को दो पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed