{"_id":"68813ce8d579956ba70aca4a","slug":"gorakhpur-news-fight-between-two-parties-over-rain-water-entering-the-field-case-registered-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1012935-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बारिश का पानी खेत में जाने पर दो पक्षों में मारपीट, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बारिश का पानी खेत में जाने पर दो पक्षों में मारपीट, केस
विज्ञापन
पीपीगंज क्षेत्र रायपुर गांव का मामला, महिला को गाली देने पर शुरू हुआ विवाद
गोरखपुर। पीपीगंज के रायपुर में बारिश का पानी खेत में जाने पर 10 जुलाई को दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें महिला समेत कई को चोटें आईं। दोनों तरफ से तहरीर पर पुलिस ने बुधवार को छह नामजद व अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया।
एक पक्ष से रामअचल कन्नौजिया ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 10 जुलाई को बारिश का पानी खेत में जा रहा था। इस पर पड़ोसी लक्ष्मण कन्नौजिया की पत्नी उनकी पत्नी को गाली देने लगीं। मना करने पर धमकी देते हुए पति के साथ मिलकर कुदाल से हमला कर दिया। इसमें पत्नी के सिर में गंभीर चोटें आई और वह बेहोश हो गईं।
वहीं दूसरे पक्ष से रीता देवी ने पुलिस को बताया कि उनके पड़ोसी रामअचल, सुबाष, लुहा, दीपक व अन्य महिलाएं मिलकर उनके खेत में पानी चलाकर फसल को नुकसान पहुंचा रहे थे। उसने विरोध किया तो पिटाई करते हुए जमीन पर पटक दिया। थानेदार पीपीगंज प्रभु दयाल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर छह नामजद व अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है।