फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Fight between two parties in a dispute, case filed against 11

Gorakhpur News: विवाद में दो पक्षों में मारपीट, 11 पर केस

Mon, 28 Jul 2025 12:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Fight between two parties in a dispute, case filed against 11
गुलरिहा। नरायनपुर टोला मोहम्मदपुर में शनिवार को दो पक्ष लाठी-डंडा लेकर आपस में भिड़ गए। मारपीट में दोनों पक्षों से दो लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने एक अज्ञात समेत 11 के लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के नरायनपुर टोला मोहम्मदपुर निवासी रमावती देवी का आरोप है कि शनिवार को वह पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर जा रही थीं। इसी दौरान गांव की सीमा, विक्की, दीपू, सुशीला, खंझारी, राजन, देवानंद व एक अज्ञात लाठी-डंडा लेकर मारने आ गए। इसी दौरान विक्की ने धारदार हथियार लेकर जान से मारने के लिए दौड़ा लिया। बीच-बचाव कर रहे शिवकुमार को मारपीट कर घायल कर दिया गया। वहीं, दूसरे पक्ष की सुशीला का आरोप है कि गांव के रुदल, शिवकुमार, सुनील तीन मोटरसाइकिल लेकर गालियां देते हुए हार्न बजाकर तेज आवाज कर रहे थे। उलाहना देने पर मारपीट की। गुलरिहा थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed