{"_id":"6830cad1d2e430769d0bc8e7","slug":"gorakhpur-news-fight-at-jackfruit-feast-youth-stabbed-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-946361-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कटहल की दावत में मारपीट, युवक को मारा चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कटहल की दावत में मारपीट, युवक को मारा चाकू
विज्ञापन
गुलरिहा इलाके का मामला, मेडिकल कॉलेज में चल रहा युवक का इलाज
केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
गुलरिहा। इलाके में कटहल की दावत में दो युवकों का आपस में विवाद हो गया। इसमें एक ने चाकू निकालकर दूसरे युवक विवेकानंद को मार दिया। कूल्हे पर चाकू लगने से घायल युवक का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। इधर, घायल के भाई ने गुलरिहा थाने में तहरीर दी है। पुलिस सरहरी चौकी क्षेत्र के महराजगंज निवासी अमन गुप्ता पर केस दर्ज करके उसकी तलाश कर रही है।
गुलरिहा पुलिस के मुताबिक, भगवानपुर टोला के रामपुर गोपालपुर निवासी सदानंद विश्वकर्मा ने तहरीर देकर बताया है कि भाई विवेकानंद विश्वकर्मा बृहस्पतिवार को अपने मित्रों के साथ सरहरी चौकी अंतर्गत महराजगंज निवासी ओमप्रकाश के मकान पर कटहल का दावत कर रहा था। इसमें यहीं का अमन गुप्ता प्याज छिल रहा था। इसी दौरान विवेकानंद का अमन गुप्ता से किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। विवाद इतना बढ़ गया कि विवेकानंद ने कुर्सी अमन पर फेंक दिया। विरोध में अमन गुप्ता ने प्याज काटने वाले चाकू से विवेकानंद पर हमला कर दिया। चाकू उसके कूल्हे में जा घुसी। इसके बाद खून से लथपथ घायल विवेकानंद को वहां मौजूद युवकों ने निजी अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज कर पुलिस से संबंधित मामला बताकर भेज दिया। इसके बाद घायल को मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।
गुलरिहा थाना प्रभारी जीतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घायल के भाई सदानंद की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।