फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Festival of spiritual films will be held in Gorakhnagari.

Gorakhpur News: गोरक्षनगरी में होगा आध्यात्मिक फिल्मों का महोत्सव

Thu, 20 Feb 2025 01:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Festival of spiritual films will be held in Gorakhnagari.
20 मार्च से होगी शुरूआत, 22 मार्च को होगा समापन
विज्ञापन

दिखाई जाएगी दुनियाभर की आध्यात्मिक 50 फिल्में, प्रेक्षा गृह में होगा आयोजन

गोरखपुर। गोरक्षनगरी में अगले माह तीन दिनों तक धर्म व अध्यात्म को समर्पित आध्यात्मिक फिल्मों के महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। इसमें दुनिया भर की फिल्मों से चयन कर 50 लघु व फीचर फिल्में दिखाई जाएंगी। देश का पहला धार्मिक व आध्यात्मिक फिल्म महोत्सव का आयोजन 20 मार्च से 22 मार्च तक योगिराज बाबा गंभीर नाथ प्रेक्षागृह में होगा। प्रदेश के पर्यटन विभाग की ओर से होने वाले कार्यक्रम के आयोजन की जिम्मेदारी मुंबई की संस्था इंडियन इंफोटेंनमेंट मीडिया कार्पोरेशन (आइआइएमसी) को दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार फिल्म महोत्सव के प्रदर्शन के लिए दुनिया भर से फिल्में आमंत्रित की गईं हैं। इसकी अंतिम तिथि दो मार्च तक है। अब तक 100 से अधिक फिल्मों के आवेदन मिल चुके हैं। अब उसकी स्क्रीनिंग की जा रही है। बताया जा रहा है कि आए हुए आवेदन पर पांच मार्च तक फिल्मों का चयन कर लिया जाएगा जिसे फिल्म महोत्सव में दिखाया जाएगा। पहले दिन 20 मार्च को किसी मशहूर फिल्म विभूति की मौजूदगी रहेगी। महोत्सव के दूसरे दिन कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रसिद्ध निर्माता व निर्देशक को आमंत्रित किया जाएगा। इस पर अभी मंथन चल रहा है। हालांकि शेखर कपूर व विकास बहल जैसे फिल्मकारों से बात चल रही है। कार्यशाला में युवाओं को अभिनय की बारीकियों के बारे में जानकारी दी जाएगी। महोत्सव के तीसरे व अंतिम दिन 22 मार्च को पुरस्कार वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। इसमें प्रदेश के मुख्यमत्री को भी आमंत्रित करने के लिए समय लिया जा रहा है। समय मिलने के अनुसार कार्यक्रम के समय में बदलाव होने की भी संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

--
कोट
आध्यात्मिक फिल्मों के महोत्सव कार्यक्रम की तैयारी सीएम योगी के मार्गदर्शन में की जा रही है। प्रदर्शन के लिए शामिल होने वाली फिल्मों का चयन मार्च के पहले सप्ताह में कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रविंद्र कुमार मिश्र, उप निदेशक, क्षेत्रीय पर्यटन विभाग
----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed