{"_id":"688a7b0a573171dfc10f587c","slug":"gorakhpur-news-feeder-managers-will-be-appointed-at-each-sub-station-will-monitor-the-load-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1020601-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: प्रत्येक उपकेंद्र पर बनाए जाएंगे फीडर मैनेजर, करेंगे लोड की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: प्रत्येक उपकेंद्र पर बनाए जाएंगे फीडर मैनेजर, करेंगे लोड की निगरानी
विज्ञापन
विगत दिनों ओवर लोड के कारण कटौती से उपभोक्ताओं को हुई थी ज्यादा परेशानी
गोरखपुर। विगत दिनों बिजली कटौती के कारण उपभोक्ताओं को हुई परेशानी पर सीएम ने निगम के अधिकारियों को हिदायत दी थी। अब बिजली कर्मी उपभोक्ताओं को फॉल्ट से राहत देने की योजना बना रहे हैं। सीएम के निर्देश पर अमल करते हुए तय किया गया है कि प्रत्येक उपकेंद्र पर फीडर मैनेजर बनाए जाएंगे जो फीडर के लोड की मॉनिटरिंग कर अधिकारियों को अवगत कराएंगे।
बता दें कि शहर में 29 उपकेंद्र हैं और 162 के आसपास फीडर हैं। पिछले दिनों बिजली कटौती से उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। मामले का संज्ञान लेकर सीएम योगी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए थे। स्थानीय प्रशासन की बैठक के बाद बिजली अधिकारी ज्यादा सक्रिय हुुए हैं। बिजली अधिकारियों की योजना के अनुसार जिस फीडर पर ज्यादा लाइन लास होगा, उसका मैनेजर उच्च अधिकारी होगा।
अधीक्षण अभियंता शहरी ई. लोकेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि स्टोर में 10 एमवीए का पॉवर ट्रांसफार्मर सुरक्षित रख लिया गया है जिससे पॉवर ट्रांसफॉर्मर खराब होने पर तत्काल उपलब्ध करवाया जा सके। स्टोर में ट्रांसफार्मरों की कमी नहीं है। ओवर लोड ट्रांसफार्मर होने पर ट्राली ट्रांसफॉर्मर से इसकी क्षमता को बढ़ा दिया जाएगा।