फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Fear of the beheaded corpse: Bhuidharpur village becomes silent as evening falls.

सिर कटी लाश का खौफ: गोरखपुर के इस गांव में शाम होते ही पसर जाता है सन्नाटा- 10 दिन बाद भी 'खाकी' के हाथ खाली

Mon, 06 Oct 2025 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 06 Oct 2025 01:55 AM IST
सार

हत्या का स्थान गांव के मुख्य मार्ग पर है, जो कई अन्य गांवों को जोड़ता है। यहां पास में गोरखनाथ मंदिर की ओर से संचालित विद्यालय और कृषि विज्ञान केंद्र भी स्थित हैं। यह वही मार्ग है, जिससे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का काफिला नियमित रूप से गुजरता है।

विज्ञापन
In Gorakhpur, Fear of the beheaded corpse: Bhuidharpur village becomes silent as evening falls.
मृतक महिला की फाइल फोटो( फाइल फोटो) और मौके पर जांच कर पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पीपीगंज थाना क्षेत्र के भुईधरपुर गांव में दस दिन पहले कलावती देवी की सिर काटकर हत्या के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। हत्या का रहस्य अब तक नहीं सुलझा, जिससे शाम होते ही गांव और आसपास के बाजार सूनसान हो जाते हैं। व्यापार और सामाजिक जीवन पर इसका असर स्पष्ट नजर आने लगा है। आलम यह है कि लोग अंधेरा होने से पहले ही घर लौट जाते हैं।

विज्ञापन


भुईधरपुर ग्राम सभा और आस-पास के टोले के निवासी प्रदीप ने बताया कि गांव में किसी से कोई पुरानी दुश्मनी नहीं थी। हत्यारा अभी तक पकड़ा नहीं गया है, इसलिए सभी लोग डर में जी रहे हैं। शाम होते ही घर लौट आते हैं, डर है कि कहीं हत्यारा किसी और को निशाना न बना दे।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पुलिस पूछताछ के दौरान कुछ लोगों ने स्थानीय तांत्रिक रामविनय दुबे का नाम भी लिया, लेकिन अब तक कोई ठोस नतीजा नहीं निकला। वहीं, पड़ोसी गांव पचगहवां के पूर्व प्रधान कमलेश ने बताया कि पूरे क्षेत्र में भय है। शाम के बाद बाजारों से भीड़ गायब हो जाती है।

बच्चे और बड़े अंधेरा होने से पहले घर लौट जाते हैं। माता-पिता बच्चों को स्कूल भेजने में भी हिचकिचा रहे हैं। डर है कि अगला शिकार कोई और निर्दोष न बन जाए। इधर, भुईधरपुर निवासी संदीप यादव ने कहा, कि कलावती देवी बेहद सरल और सज्जन स्वभाव की महिला थीं। उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। फिर भी उनकी इतनी निर्मम हत्या कर दी गई। अब लोग घरों से निकलने से डरते हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के आवागमन वाला मार्ग, फिर भी पुलिस नाकाम
हत्या का स्थान गांव के मुख्य मार्ग पर है, जो कई अन्य गांवों को जोड़ता है। यहां पास में गोरखनाथ मंदिर की ओर से संचालित विद्यालय और कृषि विज्ञान केंद्र भी स्थित हैं। यह वही मार्ग है, जिससे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का काफिला नियमित रूप से गुजरता है।

दो महीने पहले ही मुख्यमंत्री इसी मार्ग से होकर गुजरे थे। इसके बावजूद, पुलिस को अब तक कोई ठोस सफलता नहीं मिली है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो लोगों का पुलिस पर से भरोसा उठ जाएगा। फिलहाल पुलिस घटनास्थल और आस-पास के गांवों में जांच में जुटी हुई है, लेकिन हत्यारे का सुराग अब भी रहस्य बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed