फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Fear of infection due to death of tigress and wolf..Viscera sent to Bhopal for examination

Gorakhpur News: बाघिन-भेड़िया की मौत से संक्रमण की आशंका..जांच के लिए भोपाल भेजा विसरा

Mon, 12 May 2025 01:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Fear of infection due to death of tigress and wolf..Viscera sent to Bhopal for examination
चिड़ियाघर: बाघिन शक्ति और भेड़िया भैरवी की एक ही तरीके से मौत को देखते हुए जताई जा रही आशंका
विज्ञापन




राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान, भोपाल में होगी जांच, सप्ताह भर में आएगी रिपोर्ट



गोरखपुर। चिड़ियाघर में लगातार हुई जानवरों की मौत का कारण संक्रमण भी हो सकता है। भेड़िया भैरवी और बाघिन शक्ति की मौत लगभग एक ही तरीके से होने की वजह से ऐसी आशंका जताई जा रही है। दोनों ने 24 घंटे पानी कम पिया और अंत में उनके ऑर्गन फेल्योर हो गए। ऐसे में विस्तृत जांच के लिए इनका विसरा राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान, भोपाल भेज दिया गया है। उम्मीद है सप्ताह भर में इसकी रिपोर्ट आ जाएगी।



बाघिन शक्ति की मौत का कारण मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर सामने आया था। हालांकि, यह किस वजह से हुआ, इसका कुछ पता नहीं चल सका। उसने एक दिन पहले पानी नहीं पिया था। अगले दिन वह सुबह से ही अपने पैर पर खड़ी नहीं हो पा रही थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन




भैरवी का भी हाल कुछ ऐसा ही था, लेकिन उसका इलाज नहीं शुरू हो सका था। इन दोनों की मौत लगभग एक तरीके से हुई। चिड़ियाघर प्रशासन को आशंका है कि जानवरों में कोई संक्रमण तो नहीं फैल रहा। इसी वजह से दोनों का विसरा जांच के लिए राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान, भोपाल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




चिड़ियाघर के उप निदेशक एवं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों जानवरों का विसरा भोपाल भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed