{"_id":"685c4da7e6fc585ed90f098a","slug":"gorakhpur-news-father-used-to-insult-him-repeatedly-killed-him-with-two-blows-of-an-axe-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-982720-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पिता बार-बार करते थे जलील, कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ दो वार कर उतार दिया मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पिता बार-बार करते थे जलील, कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ दो वार कर उतार दिया मौत के घाट
विज्ञापन
नौकरी नहीं करने की बात को लेकर आरोपी के पिता अक्सर सुनाते थे खरीखोटी
पत्नी की तबीयत खराब देख आरोपी रह रहा था घर पर, पिता नौकरी करने के लिए देते थे दबाव
जमीन का समझौता होने के बाद भी आरोपी ने रची साजिश, जमीन के विवाद में हत्या का लगाया था आरोपसंवाद न्यूज एजेंसी
सरदार नगर। चौरीचौरा क्षेत्र के बिलारी गांव के राम कटोरी टोला निवासी राजेंद्र यादव की हत्या मझले बेटे धमेंद्र ने की थी। पिता से बार-बार जलील होने पर उसने सोते समय कुल्हाड़ी से दो वार कर पिता को मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद घटना को जमीन के विवाद से जोड़कर तीन घंटे बाद पुलिस को सूचना दी। दोनों भाइयों को पड़ोसियों के विरुद्ध भड़का कर 14 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज करवा दिया। पुलिस जब रात में जांच करने पहुंची तो धर्मेंद्र के चेहरे पर किसी प्रकार की कोई शिकन नहीं थी। इसके बाद पुलिस सर्विलांस और सीडीआर की मदद लेते जांच शुरु की तो परिजनों पर शक गहरा गया। इसके बाद वादी धमेंद्र को गिरफ्तार कर सख्ती दिखाई तो आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया।
पिता की हत्या का आरोपी धमेंद्र यादव करीब डेढ़ वर्ष से घर पर रह रहा था। बेरोजगारी के बीच उसकी पत्नी की तबीयत खराब रहती थी। वह जैसे-तैसे पत्नी का इलाज करवा रहा था। इसमें पिता के ताने से वह मानसिक रूप से विचलित हो गया था। पत्नी और लोगों के सामने पिता के तानों से तंग आकर उसने उन्हें मौत के घाट उतारने की योजना बना डाली। आरोपी धमेंद्र ने पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति से चले रहे जमीन के विवाद को आधार बनाते हुए 15 जून की रात में धान की नर्सरी की रखवाली के लिए खेत के समीप सोए पिता को मौत की नींद सुला दी। सुबह में पुलिस पहुंची तो पड़ोसियों से चले आ रहे जमीन के विवाद की मनगढ़ंत कहानी सुना दी। इसके बाद पड़ासी सहित 14 लोगों को नामजद भी बना दिया। इसके बाद पुलिस से शीघ्र घटना का खुलासा की मांग करने लगा। लगातार वह घटना में हो रही कार्रवाई की अपडेट ले रहा था।
-- -- -- -
रात में सो रहे पिता को देखने गए छोटे भाई ने खून गिरा देख मचाया शोर
पिता के हत्या का आरोपी धर्मेंद्र भी घर के बाहर सोया था। धान की नर्सरी के समीप सोए पिता की कुल्हाड़ी से दो वार कर हत्या करने के बाद कुल्हाड़ी छिपा दी। इसके बाद जाकर सोने का नाटक करने लगा। हत्या के दो घंटे बाद उसका छोटा भाई मोहन यादव जब नर्सरी के पास पिता को देखने पहुंचा तो नीचे खून गिरा देख वह शोर मचाने लगा। परिवार के अन्य सदस्य व पड़ोसी मौके पर पहुंच गए। धमेंद्र देर से पहुंचा। पुलिस जब जांच करने घटनास्थल पर पहुंची तो उसका आचरण ठीक नहीं लगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
दोनों भाइयों ने अलग-अगल दिए बयान
वृद्ध राजेंद्र की हत्या का खुलासा करने में जुटी पुलिस टीम ने सीन री-क्रिएशन कराया था। इसमें नामजद आरोपियों और हत्या के बीच कोई तालमेल नहीं मिला था। इसके बाद पुलिस ने नामजद आरोपितों से पूछताछ करने के साथ ही उनके सीडीआर की लोकेशन निकाला जो कि अलग मिली। पुलिस ने वादी धर्मेंद्र यादव व सबसे छोटे बेटे मोहन यादव से अलग-अलग पूछताछ की। दोनों के बयान में भिन्नता मिली। इस पर पुलिस का शक गहरा गया। इसके बाद पुलिस की निगाह परिजनों जाकर अटक गई थी। मझले बेटे धर्मेंद्र यादव से पूछताछ कर पुलिस ने सख्ती दिखाई तो उसने अपना जुर्म कबूल लिया। इस सूचना के हर कोई सकते में है।
-- -- -
अलग मकान बनवाकर रहता था आर्मी जवान बड़ा भाई
मृत राजेंद्र को तीन पुत्रों में बड़ा पुत्र दिनेश यादव आर्मी का जवान था। वह पिता से अलग होकर मकान बनाकर परिवार के साथ रहता था। धमेंद्र भी वेल्डिंग का काम करता था। करीब डेढ़ वर्ष पहले वह गांव आया और फिर कहीं कमाने नहीं गया है। तीसरा बेटा मोहन यादव भी घर पर ही रहता था। वह भी पिता के कार्य में हाथ बंटता था। उनके सामने आर्थिक समस्या बरकरार थी। यह देख राजेंद्र धमेंद्र को बाहर जाकर कमाने की बात कहता तो पिता और पुत्र में कहासुनी हो जाती थी।
-- -- -- --
धमेंद्र की करतूत सुन हर कोई स्तब्ध
बुधवार को धमेंद्र ने पूछताछ में पिता की हत्या की बात स्वीकारी। इसी सूचना जैसे ही पिता के एकादश पर पूजा-पाठ कर रहे आर्मी जवान दिनेश को मिली तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। ग्रामीणों से लेकर पड़ोसी तक धमेंद्र का नाम आते ही सन्न रह गए। इसके बाद मृत राजेंद्र के परिवार से गांव और पड़ोसियों ने दूरियां भी बना ली। शाम में उसके दरवाजे पर वीरानी देखने को मिली। इक्का-दुक्का लोग और परिवार के सदस्य ही दिखे।