फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Father drops her off at school gate, student missing

Gorakhpur News: पिता स्कूल गेट तक छोड़ कर आए, छात्रा लापता

Mon, 21 Jul 2025 01:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Father drops her off at school gate, student missing
शाहपुर इलाके का मामला, पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन

पादरी बाजार। शाहपुर इलाके के बिछिया पीएसी कैंप स्थित कंपोजिट विद्यालय में कक्षा पांच में पढ़ने वाली छात्रा लापता हो गई। शुक्रवार की सुबह पिता अपनी बेटी को स्कूल गेट तक छोड़ कर आए थे। छात्रा दोपहर तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने खोजबीन करने के बाद पुलिस को सूचना दी। शाहपुर पुलिस ने इस मामले में अपहरण का केस दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक, झंगहा इलाके के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति शाहपुर इलाके में अपने ससुराल के पास परिवार के साथ किराए का कमरे में रहते हैं। वह ऑटो चलाते हैं। उन्होंने शाहपुर पुलिस को बताया कि शुक्रवार की सुबह आठ बजे अपनी 12 वर्षीय बेटी को बाइक से बिछिया स्थित कंपोजिट विद्यालय गेट के पास छोड़कर वापस चले आए। दोपहर में पत्नी ने बताया कि बेटी अभी तक स्कूल से घर नहीं आई। वह बेटी की तलाश करते हुए स्कूल पर पहुंचे। वहां पता चला कि छात्रा उस दिन स्कूल नहीं आई थी। शाहपुर थाना प्रभारी नीरज राय ने कहा कि केस दर्ज कर छात्रा की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed