{"_id":"677ed6bbd90e0b2cea0c40f1","slug":"gorakhpur-news-father-did-not-cut-the-fish-the-daughter-was-taken-away-by-a-man-from-another-community-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-803182-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पिता ने मछली नहीं काटा, बेटी को उठा ले गए दूसरे समुदाय के मनबढ़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पिता ने मछली नहीं काटा, बेटी को उठा ले गए दूसरे समुदाय के मनबढ़
विज्ञापन
गोला थाना क्षेत्र का मामला, पिता ने मनबढ़ों के खिलाफ दी तहरीर
आरोप- पहले भी दूसरे समुदाय का युवक गांव की युवती को लेकर जा चुका है, करा दिया था धर्मांतरण
जानीपुर। गोला क्षेत्र में एक व्यक्ति ने मछली काटने से इनकार कर दिया तो मनबढ़ों ने उनकी बेटी का अपहरण कर लिया। पीड़ित पिता ने गोला थाने में तहरीर देकर गांव के ही दूसरे समुदाय के युवकों पर धमकी देने और अपहरण करने का आरोप लगाया है। गोला पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।
पिता ने गोला थाने में तहरीर देकर बताया है कि मजदूरी करके जीवन यापन करते हैं। गांव के दूसरे समुदाय के तीन युवक एक दिन आए और कहा कि मछली खरीदकर लाए हैं, चलकर काट दो। इनकार किया तो वे गाली-गलौज करने लगे और धमकी देकर चले गए। बीते मंगलवार को भोर में चार बजे बेटी बाहर गई तो पहले से घात लगाकर बैठे मनबढ़ मुंह दबाकर उठा ले गए। पिता ने आशंका जताई है कि पहले भी गांव में इसी प्रकार से एक युवती को दूसरे समुदाय का युवक लेकर चला गया था। बाद में उसका जबरन धर्म परिवर्तन करा दिया गया।
गोला थाना प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि तहरीर के मुताबिक केस दर्ज किया गया है। जल्द ही युवती को बरामद कर लिया जाएगा।