{"_id":"67f2df77229afce8b205c6bd","slug":"gorakhpur-news-fast-food-shopkeeper-stabbed-and-injured-after-being-asked-for-money-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-893610-2025-04-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गीडा में 3 मनबढ़ों ने फास्ट फूड खाया...अचानक भड़के, दुकान को मारा चाकू- जानिए पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गीडा में 3 मनबढ़ों ने फास्ट फूड खाया...अचानक भड़के, दुकान को मारा चाकू- जानिए पूरा मामला
Mon, 07 Apr 2025 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 01:39 AM IST
सार
शनिवार की शाम करीब छह बजे उसकी दुकान पर दो भाई बांसगांव थाने के कलौरा गांव निवासी मुकेश, मनीष और वार्ड नंबर दस सहजनवां निवासी अजीत यादव पहुंचे। तीनों ने दुकानदार से फास्ट फूड मांगा। खाने के बाद बिना पैसा दिए वह जाने लगे तो दुकानदार ने पैसे मांगे।
विज्ञापन
दुकानदान को चाकू मारने वाले तीनों आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
गोरखपुर के गीडा सेक्टर 22 में फास्ट फूड की दुकान पर खाने के बाद मनबढ़ बिना पैसा दिए जाने लगे। यह देख दुकानदार ने रोकते हुए पैसे मांगे तो तीनों मनबढ़ आक्रोशित हो गए। एक मनबढ़ ने चाकू निकाल दुकानदार पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
इस घटना में दुकानदार घायल हो गया। उसकी तहरीर पर गीडा पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। रायबरेली के भर्रापुर लालगंज निवासी महेंद्र शर्मा गीडा सेक्टर 22 में फास्ट फूड की दुकान चलाता है।
विज्ञापन
शनिवार की शाम करीब छह बजे उसकी दुकान पर दो भाई बांसगांव थाने के कलौरा गांव निवासी मुकेश, मनीष और वार्ड नंबर दस सहजनवां निवासी अजीत यादव पहुंचे। तीनों ने दुकानदार से फास्ट फूड मांगा। खाने के बाद बिना पैसा दिए वह जाने लगे तो दुकानदार ने पैसे मांगे।
विज्ञापन
इसे लेकर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए तीनों मनबढ़ों में से एक ने चाकू निकाल कर वार कर दिया। इस घटना में दुकानदार घायल हो गया। उसकी तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर चाकू भी बरामद कर लिया है। साथ ही पूछताछ के बाद तीनों को जेल भेज दिया। तीनों आरोपियों पर दो-दो केस दर्ज हैं।