फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Farmers are the backbone and soul of the agricultural economy

Gorakhpur News: कृषि अर्थव्यवस्था की रीढ़ और आत्मा हैं किसान

Sun, 19 Oct 2025 02:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Farmers are the backbone and soul of the agricultural economy
चौरीचौरा के डुमरी खुर्द में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चारपाई पर लगाई किसान चौपाल
विज्ञापन




सरदारनगर/चौरीचौरा (गोरखपुर)। डुमरी खुर्द गांव में शनिवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने चारपाई पर बैठकर किसान चौपाल लगाई। इस दौरान किसानों से फसलों व आने वाली समस्याओं के बारे में संवाद कर निस्तारण का आश्वासन दिया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कृषि अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान उनकी आत्मा हैं।
केंद्रीय कृषि मंत्री पहले मंच पर चढ़े। इसके बाद वह किसानों से संवाद के लिए मंच से उतर कर चारपाई पर बैठ गए। उन्होंने किसानों को चारपाई लेकर आगे बुलाया और संवाद किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रुपये कर दिया है। चना पर 225 रुपये, मसूर पर 300 रुपये, सरसों पर 250 रुपये समर्थन मूल्य बढ़ाया है। कृषि मंत्री दलहन, तिलहन की खेती के साथ एकीकृत कृषि को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने फल, फूल, चना, मसूर, सरसों की खेती करने पशुपालन, मधुमक्खी, बकरी, मुर्गी पालन करने के लिए किसानों को प्रेरित किया। इसके अलावा समूह बनाकर कृषि आधारित लघु उद्यम को बढ़ावा देने की अपील की।
विज्ञापन

प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि किसान ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें। कहा कि गोरखपुर जिले के पांच हजार किसानों को सरसों का मिनी किट का वितरण किया जाएगा। कृषि मंत्री ने विभाग की ओर से लगाए गए स्टाल का भी निरीक्षण किया। कृषि विभाग के अधिकारी किसानों को जानकारी दे रहे थे। किसानों को कृषि यंत्रों के उपयोग के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुलडोजर लगाकर केंद्रीय कृषि मंत्री का किया स्वागत



इससे पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को अंगवस्त्र व गुलदस्ता देकर स्वागत किया। वहीं, विधायक सरवन निषाद के नेतृत्व में निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर लगाकर केंद्रीय कृषि मंत्री का फूल माला से स्वागत किया। इस दौरान किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, डीएम दीपक मीणा, एसएसपी राजकरन नैय्यर, सीडीओ शास्वत त्रिपुरारी, एसडीएम कुंवर सचिन सिंह, सीओ अनुराग सिंह, तहसीलदार सत्प्रकाश गुप्ता, नायब तहसीलदार संजय सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे



.....................



शहीदों को किया नमन



केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने क्रांतिकारियों के गांव डुमरी खुर्द के मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की। पुजारी शैलेंद्र दुबे ने मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा कराई। कार्यक्रम के बाद लौटते समय केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चौरीचौरा के शहीद स्मारक पहुंचकर शीश नवाया और वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने टूटे हुए स्तंभ की मरम्मत कराने के लिए भी कहा।



-----



मंत्री की नसीहत की बाद याद आया शहीद स्मारक



केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चौरीचौरा की घटना की याद में बने शहीद स्मारक का पत्थर टूटा देखकर साथ में चल रहे जनप्रतिनिधियों और अफसरों को इसकी मरम्मत कराने को कहा। केंद्रीय मंत्री के बोलने के साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अफसरों को भी इसकी याद आने लगी। चौरीचौरा विधायक ई. सरवन निषाद और बांसगांव विधायक डॉ. विमलेश पासवान ने पर्यटन विभाग के अधिकारियों को इसकी मरम्मत कराने को कहा। विधायक विमलेश ने कहा कि अगर बजट नहीं है तो विधायक निधि से इसके लिए प्रस्ताव भेजें। डीएम ने भी पर्यटन विभाग के अफसरों को इस लापरवाही पर फटकार लगाई।



.............



पौधरोपण कर पर्यावरण बचाने का दिया संदेश



केंद्रीय मंत्री ने डुमरी खुर्द परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में एक पौधा मां के नाम लगाना चाहिए। अधिक पौधरोपण करना जीवन का लक्ष्य बनाएं। वहीं, बाल विकास परियोजना सरदारनगर की ओर से लगाए स्टाल में बच्चों को अन्नप्राशन कराने के साथ गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कराई।




.............



रेलवे क्रॉसिंग पर 20 मिनट तक रुका रहा केंद्रीय मंत्री का काफिला



चौरीचौरा। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का काफिला शनिवार को मुंडेरा बाजार और भोपा बाजार को जोड़ने वाली रेलवे क्रॉसिंग संख्या 147 बी पर करीब 20 मिनट तक ट्रेन गुजरने के इंतजार में खड़ा रहा। केंद्रीय मंत्री चौरीचौरा शहीद स्मारक स्थल जा रहे थे। रेलवे क्रॉसिंग पर पिछले तीन साल से ओवरब्रिज का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। मंत्री के साथ स्थानीय सांसद कमलेश पासवान और विधायक सरवन निषाद भी मौजूद थे। इस संबंध में परियोजना प्रबंधक अरुण सिंह ने बताया कि रेलवे से अप्रूवल न मिलने के कारण कार्य में देरी हुई है। निर्माण सामग्री साइट पर है। रेलवे वाराणसी के पास अप्रूवल सबमिट है। दीपावली के बाद काम दोबारा शुरू होने की संभावना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed