फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Family members identified him by tattoo, Satyendra was from Khorabar area

Gorakhpur News: गोदना से परिजनों ने की पहचान, खोराबार इलाके का था सत्येंद्र

Mon, 05 May 2025 01:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Family members identified him by tattoo, Satyendra was from Khorabar area
बस्ती से सहजनवां तक बोलेरो में घिसटकर युवक की मौत का मामला
विज्ञापन

बस्ती से काम निपटाकर लौटते वक्त कांटे के पास आया था बोलेरो की चपेट में

गोरखपुर। सहजनवां के चांदबारी गांव में बृहस्पतिवार रात सड़क किनारे मिले क्षत-विक्षत शव की पहचान हो गई है। बाएं हाथ के गोदना से परिजनों ने शव की पहचान की। वह खोराबार के रामपुर डाड़ी गांव का सत्येंद्र था। वह काम के सिलसिले में बस्ती गया था। लौटने के दौरान संतकबीरनगर के कांटे के पास बरातियों से भरी बोलेरो की चपेट में आ गया था।
बोलेरो में फंसे सत्येंद्र को चालक ने वाहन रोकने के बजाय चलाना जारी रखा। इससे युवक करीब 30 किलोमीटर तक घसीटते हुए सहजनवां के चांदबारी गांव तक आया। क्षत विक्षत शव के चलते पहचान मुश्किल था। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर कपड़े, खून के धब्बे, टायरों के निशान और अन्य साक्ष्य जुटाए। शव पर बाएं हाथ में ‘केएस’ लिखा गोदना मिला, जिससे पहचान की शुरुआत हुई।
विज्ञापन

रविवार सुबह जब रामपुर डाड़ी निवासी परिजन सहजनवां थाने पहुंचे तो शव की पहचान हुई। पिता सच्चिदानंद ने बताया कि सत्येंद्र अपने साथी पंचमदेव के साथ बाइक से बस्ती में किसी जरूरी कार्य से गए थे। लौटते वक्त कांटे के पास वह बाइक से नीचे उतर गए। इसके बाद दौरान बोलेरो की चपेट में आ गए। तलाश करने के बाद पंचमदेव घर लौट आए थे। इसी बीच कांटे से शव फंसकर चांदबारी पहुंचने की सूचना परिजनों को मिली। परिजनों ने बताया कि घटना के दिन सुबह में सत्येंद्र से बात हुई थी। उसने शाम तक घर आने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
चार भाइयों में तीसरे नंबर का था सत्येंद्र
सत्येंद्र की शादी 2022 में प्रियंका से हुई थी। एक बेटा सुग्गु है। चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। मजदूरी व खेती कर परिवार का पेट पालते थे। बेटे की मौत की खबर मिलते ही पिता सच्चिदानंद ने सहजनवां थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

----
बोलेरो चालक की तलाश जारी
घटना के बाद बोलेरो चालक शव देखकर भाग गया। बरात में शामिल बोलेरो का नंबर ट्रेस होने के बाद पुलिस मालिक से पूछताछ कर रही है। चालक की तलाश चल रही है। एसपी दक्षिणी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि वाहन चालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed