{"_id":"68e423e5c1b63aa8ab0a8f42","slug":"gorakhpur-news-family-members-beat-up-a-youth-from-a-different-community-who-was-taking-a-girl-wearing-a-mask-in-the-middle-of-the-road-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1093663-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: युवती को नकाब पहना कर ले जा रहे गैर समुदाय युवक को परिजनों ने बीच सड़क पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: युवती को नकाब पहना कर ले जा रहे गैर समुदाय युवक को परिजनों ने बीच सड़क पीटा
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को परिजनों के चंगुल से बचाकर जिला अस्पताल में कराया भर्ती
गीडा थानाक्षेत्र के नौसड़ चौराहे की घटना, पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
बिहार का रहने वाला है आरोपी युवक, युवती खजनी थाना क्षेत्र के एक गांव की
सहजनवा। बिहार के मुस्लिम युवक को हिंदू युवती को नकाब (बुर्का) पहनाकर ले जाते समय भीड़ ने सोमवार दोपहर नौसड़ चौराहे पर पकड़ लिया और पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। युवक की पहचान बिहार के सिवान जिले के निजामपुर टोला निवासी मंसूर अली के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल मंसूर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।आरोपी का दावा है कि वह युवती से तीन वर्ष पहले शादी कर चुका है और उसका डेढ़ वर्ष का बेटा भी है।
घटना सोमवार दोपहर करीब दो बजे की है। मंसूर अली खजनी थाना क्षेत्र की एक हिंदू युवती को नकाब पहनाकर अपने साथ नौसड़ चौराहे की ओर ले जा रहा था। परिजनों के मुताबिक, युवक ने खुद को अमित बताकर युवती से बंगलूरू में दोस्ती की थी। इसके बाद मोबाइल पर बातें कर युवती को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और अपने साथ लेकर चला गया। 10 दिन पहले युवती खजनी में रहने वाले अपने बाबा के पास चली आई। सोमवार सुबह मंसूर अली खजनी स्थित युवती के गांव पहुंचा। फोन करके बुलाने के बाद अपने साथ लेकर नौसड़ की तरफ निकल गया। रास्ते में किसी परिचित ने युवती को पहचान लिया और घरवालों को सूचना दी। कुछ ही देर में बाइक से पहुंचे परिजनों ने पासवान ढाला के पास दोनों को रोक लिया। जैसे ही नकाब हटाया गया, परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और लोगों ने मंसूर को बीच सड़क पर घेरकर पीटना शुरू कर दिया।
कुछ ही मिनटों में वह अचेत हो गया। पुलिस की छानबीन में पता चला युवती अपने पिता के साथ बंगलूरू में रहकर पढ़ाई करती थी। तीन वर्ष पहले मंसूर अली से उसकी मुलाकात हुई थी। जिला अस्पताल में भर्ती मंसूर अली ने पुलिस को बताया कि तीन वर्ष पहले दोनों ने प्रेम विवाह किया था। उसका डेढ़ वर्ष का एक बेटा है जो गांव पर है। 10 दिन पहले नाराज होकर पत्नी मायके चली आई थी। उसे ले जाने के लिए आया तो परिवार के लोगों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक थाना गीडा अश्वनी पांडेय ने बताया कि युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी तक किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।