फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Fake license case: Case registered against 14 named and one unknown

फर्जी परवाना प्रकरण : 14 नामजद और एक अज्ञात पर केस दर्ज

Thu, 20 Feb 2025 01:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Fake license case: Case registered against 14 named and one unknown
देवरिया के 11 और कुशीनगर के तीन मामले पकड़े गए थे
विज्ञापन

गोरखपुर एआरओ के पेशकार की तहरीर पर कैंट थाने में दर्ज हुआ धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने का केस

गोरखपुर। चकबंदी से बची जमीनों पर फर्जी परवाना आदेश (नामांतरण) से नाम दर्ज कराने वाले 14 जालसाजों के खिलाफ नामजद और एक अन्य अज्ञात पर केस दर्ज हुआ है। इनमें देवरिया के 11 और कुशीनगर के 3 मामले हैं। सहायक अभिलेख अधिकारी (एआरओ) के पेशकार अंकुर श्रीवास्तव की तहरीर पर कैंट थाने में सभी के खिलाफ धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेज तैयार करने का केस दर्ज किया है। इस मामले में अब पैरोकार और राजस्वकर्मी भी जांच के दायरे में आ गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर में कुल 17 मामले पकड़े गए हैं, लेकिन तहसील की ओर से लिखापढ़ी में सिर्फ तीन मामलों में ही सत्यापन रिपोर्ट डाक से मांगी गई थी। ये मामले बसंतपुर, मरिचहवा और शिवपुर गांव के हैं। यहां अब 14 मामलों की सूची सत्यापन के लिए आने वाली है। जबकि, देवरिया में 11 मामले पकड़े गए थे। ये सभी रुद्रपुर तहसील के गांव के हैं। एआरओ के पेशकार ने कैंट थाने में दी गई तहरीर में लिखा है कि सभी मामलों में कूटरचित दस्तावेज तैयार कर परवाना आदेश जारी हुआ है। जांच में सभी आदेश फर्जी पाए गए हैं, इससे विभाग की छवि धूमिल हो रही है।
विज्ञापन

--
इन पर दर्ज हुआ केस

शंकर, जगदीशपुर, रुद्रपुर, देवरिया

राम अशीष, इस्लामाबाद, रुद्रपुर, देवरिया

रवींद्र, सराव खुर्द, रुद्रपुर, देवरिया

अशोक, विशुनपुर बगही, रुद्रपुर देवरिया

चानबली, विशुनपुर बगही, रुद्रपुर देवरिया

प्रताप, कोड़र, रुद्रपुर, देवरिया

शीतल, जगरनाथपुर, रुद्रपुर देवरिया

कोमल, हौलिबलिया, रुद्रपुर देवरिया

राणा प्रताप, हौलिबलिया, रुद्रपुर देवरिया

सूरसती, खोपा, रुद्रपुर देवरिया

शंकर, भेलउर, रुद्रपुर, देवरिया

गुरुशरण, शिवपुर, कुशीनगर
प्रभावती, पड़रौना, कुशीनगर
सर्वा, बसंतपुर, पड़रौना

-
वर्जन
सहायक अभिलेख अधिकारी के पेशकार की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। साक्ष्य के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
- अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
-

33 एकड़ से ज्यादा जमीन पर फर्जीवाड़ा पकड़ में आया
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। फर्जी परवाना आदेश के मामले में अब एआरओ कार्यालय में फाइलें निकालकर गणना की जा रही है। 14 नामजद केस में अभी तक 33 एकड़ से ज्यादा जमीनों पर फर्जीवाड़ा पकड़ में आया है। हालांकि, अभी इसमें कई फाइलों में क्षेत्रफल का जिक्र नहीं है, इसलिए तहसील से भी फाइलें मंगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को एआरओ कार्यालय में कर्मचारी फाइलें निकालकर फर्जी परवाना आदेश वाली जमीनों का रिकॉर्ड जुटा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो अब तक 8 मामलों का हिसाब मिला है। इसमें सबसे ज्यादा कुशीनगर के तीन गांवों की जमीनें हैं।

दरअसल, खड्डा तहसीलदार ने 11 फरवरी 2025 को एआरओ कार्यालय में सूची भेजी। इसमें शिवपुर के 12, बसंतपुर के चार और मरिचहवा गांव का एक मामला शामिल है। लेकिन, इसे कर्मचारी खुद लेकर आए थे, इसलिए इन मामलों में अभी केस दर्ज नहीं कराया गया है। एआरओ कार्यालय की ओर से डाक से इसे मांगा गया है, ताकि सत्यापन रिपोर्ट गायब न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed