फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Fake insurance papers given with new bike, truth revealed after accident

Gorakhpur News: नई बाइक के साथ दिया फर्जी बीमा का पेपर, दुर्घटना के बाद खुली पोल

Sat, 30 Aug 2025 01:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Fake insurance papers given with new bike, truth revealed after accident
थाने में सुनवाई न होने पर पीड़ित ने कोर्ट में लगाई गुहार, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज
विज्ञापन

गोला। नई मोटरसाइकिल खरीदने वाले युवक को डीलर की तरफ से फर्जी बीमा पेपर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। दुर्घटना होने पर जब बीमा क्लेम कराने की कोशिश हुई, तब पूरे प्रकरण की पोल खुली। न्यायालय के आदेश पर गोला पुलिस ने जानीपुर स्थित गौरव मोटर्स के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गगहा क्षेत्र के अवस्थी गांव निवासी मिंटू पांडेय ने बताया कि 29 अक्तूबर 2024 को उन्होंने जानीपुर स्थित गौरव मोटर्स (प्रोप्राइटर गौरव शुक्ला) से अपाचे बाइक खरीदी थी। खरीद के समय मोटरसाइकिल का बीमा पेपर दे दिया गया और कहा गया कि रजिस्ट्रेशन पेपर दो-चार दिन में मिल जाएगा। लेकिन बार-बार कहने के बावजूद डीलर की ओर से टालमटोल किया जाता रहा। 18 दिसंबर 2024 को बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जब उन्होंने केस दर्ज कराकर बीमा क्लेम कराने का प्रयास किया तो बीमा कंपनी ने बताया कि बीमा पेपर फर्जी है। इसके बाद झंगहा थाना पुलिस ने वाहन सीज कर दिया। आरोप है कि इसके बावजूद गौरव मोटर्स की ओर से मूल बीमा पेपर, आरसी पेपर और नंबर प्लेट उपलब्ध नहीं कराए गए। दबाव बनाने पर एजेंसी संचालकों की तरफ से जान-माल की धमकी दी गई। बाद में क्षेत्र के संभ्रांत लोगों के हस्तक्षेप पर मोबाइल पर बीमा और आरसी का फोटो भेजा गया लेकिन वास्तविक दस्तावेज नहीं दिए गए।
विज्ञापन

थाने में सुनवाई न होने पर पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। थानाध्यक्ष राहुल शुक्ल ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed