फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Facility like marriage house will be available at cheap rates, CM will inaugurate it today

Gorakhpur News: सस्ते दरों पर मिलेगी मैरिज हाउस जैसी सुविधा, CM Yogi आज करेंगे लोकार्पण

Sat, 23 Aug 2025 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 23 Aug 2025 02:24 AM IST
सार

मानबेला स्थित कल्याण मंडपम का निर्माण प्राधिकरण ने योगिराज बाबा गंभीरनाथ नगर, वार्ड नंबर पांच में 1500 वर्गमीटर से अधिक भूमि पर कराया है। इस पर सीएम योगी आदित्यनाथ की विधायक निधि से 2.65 करोड़ रुपये की लागत आई है। निर्धारित समय से पूर्व पूर्ण किए गए इस कन्वेंशन सेंटर में लगभग 250 लोगों के कार्यक्रम आयोजित हो सकेंगे।

विज्ञापन
In Gorakhpur, Facility like marriage house will be available at cheap rates, CM will inaugurate it today
कन्वेंशन सेंटर का निरीक्षण करते जीडीए उपाध्यक्ष व सचिव।

विस्तार

 सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को दो नए कल्याण मंडपम (कन्वेंशन सेंटर) का लोकार्पण करेंगे। ये मंडपम मानबेला और राप्तीनगर विस्तार क्षेत्र में बनाए गए हैं। यहां जरूरतमंद परिवार विवाह, सामाजिक उत्सव व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम कम खर्च में आयोजित कर सकेंगे।

विज्ञापन


शुक्रवार को कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करते हुए गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) के उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने दोनों स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह, अधिशासी अभियंता प्रवीण गुप्ता, राज बहादुर सिंह, एके तायल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। जर्मन हैंगर सहित अन्य इंतजाम अंतिम चरण में हैं।

विज्ञापन

प्रारंभिक सूचना के अनुसार यह आयोजन रविवार को होना था लेकिन बाद में तिथि बदलकर शनिवार तय की गई।मानबेला स्थित कल्याण मंडपम का निर्माण प्राधिकरण ने योगिराज बाबा गंभीरनाथ नगर, वार्ड नंबर पांच में 1500 वर्गमीटर से अधिक भूमि पर कराया है। इस पर सीएम योगी आदित्यनाथ की विधायक निधि से 2.65 करोड़ रुपये की लागत आई है।

निर्धारित समय से पूर्व पूर्ण किए गए इस कन्वेंशन सेंटर में लगभग 250 लोगों के कार्यक्रम आयोजित हो सकेंगे। यहां एक बड़े हाॅल के साथ किचन, स्टोर, चेंजिंग रूम और महिलाओं-पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन

वहीं, राप्तीनगर विस्तार क्षेत्र के टोला पीरू शहीद मोहल्ले में 450 वर्गमीटर भूमि पर लगभग 85 लाख रुपये की लागत से प्राधिकरण निधि से दूसरा कल्याण मंडपम बनाया गया है। दो मंजिला इस भवन में 125 व्यक्तियों के कार्यक्रम आयोजित हो सकेंगे। भूतल पर मल्टीपर्पज हाल, महिला-पुरुष शौचालय, जबकि प्रथम तल पर दो कक्ष, बरामदा और ओपन टैरेस की सुविधा दी गई है।

इसका निर्माण कार्य फरवरी से मेसर्स आदिशक्ति कंस्ट्रक्शन द्वारा किया गया था। प्राधिकरण उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने कहा कि दोनों आधुनिक कन्वेंशन सेंटरों के शुरू हो जाने से गोरखपुर के मध्यम और निम्न आय वर्ग के परिवारों को विवाह व अन्य मांगलिक कार्यक्रमों के लिए सुलभ और किफायती विकल्प उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन

सीएम कल करेंगे पैडलेगंज गुरुद्वारे के विकास कार्यों का लोकार्पण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को पैडलेगंज गुरुद्वारे में आयोजित गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश पर्व कार्यक्रम में शामिल होंगे। साथ ही गुरुद्वारे के विकास कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे। इसको लेकर तैयारियां की जा रही हैं। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सेवादार गुरमीत सिंह ने बताया कि गुरु ग्रंथ साहिब के 421वें प्रकाश पर्व का तीन दिवसीय आयोजन किया जा रहा है।

22 से 24 तक हो रहे आयोजन में सीएम योगी रविवार के कार्यक्रम में सुबह लगभग 11:00 बजे शामिल होंगे। गुरु ग्रंथ साहिब की पूजा-अर्चना करने के साथ ही गुरुद्वारे में हुए विकास कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से तैयारी की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed