फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, a woman was duped by pretending to be a lawyer and beaten up for demanding Rs 50,000

Gorakhpur News: खुद को अधिवक्ता बता वसूले 50 हजार, रुपये मांगने पर महिला को किया अर्द्धनग्न

Thu, 27 Feb 2025 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 27 Feb 2025 01:19 AM IST
सार

महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी मुलाकात बांसगाव क्षेत्र के एक व्यक्ति से हुई। उसने बताया कि वह वरिष्ठ अधिवक्ता है, यह काम करा देगा। उसने उनसे 50 हजार रुपये ले लिए। बाद में पता चला वह एक जालसाज है। उसके पास कोई डिग्री नहीं है, ना ही वह अधिवक्ता है।

विज्ञापन
In Gorakhpur, a woman was duped by pretending to be a lawyer and beaten up for demanding Rs 50,000
fir - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गीडा इलाके के नौसड़ के पास महिला से मारपीट कर उसे अर्द्धनग्न करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मनबढ़ ने खुद को अधिवक्ता बताकर महिला के बेटे की हत्या के केस में नाम बढ़ाने के लिए 50 हजार रुपये वसूल लिए।

विज्ञापन


केस में नाम शामिल नहीं होने पर रुपये मांगने पर महिला के साथ अभद्रता की गई। महिला की तहरीर पर गीडा पुलिस ने अरविंद निषाद उर्फ राजा भइया समेत चार-पांच सहयोगियों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


बेलीपार थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने केस दर्ज कराया है। उसने पुलिस को बताया कि गांव के लोगों ने उनके बेटे की हत्या की थी। बेलीपार थाने में केस दर्ज है। आरोप है कि विवेचक ने चार आरोपियों के नाम केस से निकाल दिए। वह इन आरोपियों का नाम केस में डलवाने के लिए वकील की तलाश में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी मुलाकात बांसगाव क्षेत्र के एक व्यक्ति से हुई। उसने बताया कि वह वरिष्ठ अधिवक्ता है, यह काम करा देगा। उसने उनसे 50 हजार रुपये ले लिए। बाद में पता चला वह एक जालसाज है। उसके पास कोई डिग्री नहीं है, ना ही वह अधिवक्ता है।


महिला ने बताया कि 13 फरवरी को दीवानी कचहरी में रुपये मांगने पहुंची तो उससे मुलाकात नहीं हुई। फिर उसके परिचित ने बात कराई। तब उसने कहा कि अभी वह बाहर है, शाम को छह बजे नौसड़ के पास आकर अपने रुपये ले ले। जब शाम को वहां पहुंची तो उसने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर गालीगलौज शुरू कर दी। उन्हें अर्धनग्न कर दिया। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया।

महिला प्रार्थना पत्र लेकर आई थी। जांच के बाद साक्ष्य मिलने पर केस दर्ज कर लिया गया है:  जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी उत्तरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed