{"_id":"684dce8486c96162a204a9ac","slug":"gorakhpur-news-explosion-in-transformer-two-students-burnt-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-971397-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ट्रांसफाॅर्मर में धमाका, दो छात्राएं झुलसीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ट्रांसफाॅर्मर में धमाका, दो छात्राएं झुलसीं
विज्ञापन
आनंदलोक हाॅस्पिटल के सामने विशाल मेगा मार्ट के ट्रांसफाॅर्मर से निकला तेल युवतियों पर पड़ा
छात्राओं का बीआरडी मेडिकल कॉलेज के बर्न वार्ड में चल रहा है इलाज
गोरखपुर। गोरखनाथ क्षेत्र के आनंदलोक हाॅस्पिटल के सामने स्थित विशाल मेगा मार्ट से सटे लगे ट्रांसफार्मर में शनिवार शाम छह बजे अचानक धमाका हो गया। इस दौरान मार्ट से खरीदारी कर निकल रहीं जीएनएम की छात्राएंं शिल्पी गिरि (19) व संजू (22) झुलस गईं। दोनों को इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। अधीक्षण अभियंता शहर लोकेंद्र बहादुर सिंह, बक्शीपुर खंड के अधिशासी अभियंता अतुल रघुवंशी ने छात्राओं से मुलाकात की।
देवरिया जिले के रुद्रपुर निवासी रामभरोसा गिरि की बेटी शिल्पी एक काॅलेज में जीएनएम की छात्रा है। साथ ही देवरिया की ही संजू भी पढ़ाई करती हैं। दोनों शनिवार शाम को विशाल मेगा मार्ट में खरीदारी करने गई थीं। यहां से वह बाहर निकल रही थीं कि अचानक ट्रांसफाॅर्मर में धमाका हुआ और आग लग गई। अभी वह दोनों कुछ समझ पातीं कि ट्रांसफाॅर्मर से तेल निकलकर उनके ऊपर गिर गया। दोनों के हाथ, पीठ, पैर पर गर्म तेल पड़ने से वह झुलस गईं। दोनों चीखने लगीं। मामले में बक्शीपुर खंड के अधिशासी अभियंता अतुल रघुवंशी ने बताया कि दोनों झुलसी छात्राओं का इलाज मेडिकल कॉलेज के बर्न वार्ड में चल रहा है।