फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Existence of more than 500 schools in the district is in danger

Gorakhpur News: जिले के 500 से अधिक स्कूलों के अस्तित्व पर संकट

Thu, 19 Jun 2025 12:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Existence of more than 500 schools in the district is in danger
जिले में हैं 2504 प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल
विज्ञापन

इनमें 504 स्कूलों में शिक्षक की तुलना में कम बच्चे, स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी
गोरखपुर। जिले के 504 प्राथमिक विद्यालय और जूनियर हाई स्कूलों के अस्तित्व पर संकट खड़ा हो गया है। इन विद्यालयों के बच्चों और शिक्षकों को दूसरे विद्यालयों में मर्ज करने की तैयारी है। जिसके बाद यह स्कूल बंद हो जाएंगे। शिक्षा विभाग यह कार्रवाई उन विद्यालयों पर करने की तैयारी में है, जिनमें बच्चों की संख्या बहुत ही कम, जबकि शिक्षकों की संख्या मानक से ज्यादा है।
शिक्षा विभाग के प्राथमिक विद्यालयों में 30 बच्चों पर एक शिक्षक और जूनियर हाईस्कूल में 35 बच्चों पर एक शिक्षक होना आवश्यक है। इसके साथ ही 150 बच्चों पर प्रधानाचार्य की तैनाती की जाती है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के आंकड़ोंं के मुताबिक, जिले में 2504 प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल हैं। इनमें 504 स्कूल ऐसे हैं, जिनमें शिक्षक की तुलना में बच्चों की संख्या कम है। इनमें करीब 40 विद्यालय ऐसे हैं, जिनमें जिनमें एक या दो बच्चों का ही एडमिशन हुआ है। शिक्षा विभाग अब ऐसे विद्यालयों को आस-पास के दूसरे विद्यालयों में मर्ज करने की तैयारी में है, जिनमें बच्चों की संख्या मानक से कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संदर्भ में बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेंद्र कुमार सिंह ने जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और नगर शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखा है। उन्हें निर्देशित करते हुए कहा है कि जिन विद्यालयों में बच्चों की संख्या 50 से कम है, उनके पास के विद्यालयों का निरीक्षण किया जाए। उन विद्यालयों में क्या सुविधाएं हैं और किन सुविधाओं की आवश्यकता है, इसकी रिपोर्ट उन्हाेंने तीन दिन में मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed