फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Exhibition of rare documents on Chauri Chaura incident

Gorakhpur News: चौरी चौरा की घटना पर दुर्लभ दस्तावेजों की प्रदर्शनी

Tue, 04 Feb 2025 12:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Exhibition of rare documents on Chauri Chaura incident
सेंट एंड्रयूज पीजी कॉलेज में मंगलवार को भी लगी रहेगी प्रदर्शनी
विज्ञापन

गोरखपुर। चौरी-चौरा और असहयोग आंदोलन से जुड़े ऐतिहासिक दस्तावेजों और तस्वीरों की दुर्लभ प्रदर्शनी का आयोजन सोमवार को महुआ डाबर संग्रहालय की ओर से सेंट एंड्रयूज पीजी कॉलेज में किया गया। प्रदर्शनी मंगलवार को भी लगी रहेगी।


प्रदर्शनी में 1922 के चौरी चौरा विद्रोह से संबंधित दुर्लभ दस्तावेज, ऐतिहासिक तस्वीरें, सरकारी रिकॉर्ड, अखबारों की रिपोर्टें, अदालती फैसले और कई अन्य महत्वपूर्ण सामग्रियां प्रदर्शित की गईं। यह प्रदर्शनी चौरी चौरा की ऐतिहासिक घटना को समझने और उस दौर को प्रामाणिक दस्तावेजों के माध्यम से देखने का अवसर प्रदान कर रही है। सेंट एंड्रयूज पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर सीओ सैमुएल ने फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। कल्चरल क्लब के समन्वयक प्रोफेसर जेके पांडेय ने प्रदर्शनी की रूपरेखा प्रस्तुत की। उद्घाटन समारोह के अवसर पर मुख्य नियंता प्रोफेसर सीपी गुप्ता, महुआ डाबर संग्रहालय के महानिदेशक डॉ. शाह आलम राणा, प्रोफेसर सुभाष, मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षक योगेंद्र प्रताप, डॉ. पवन कुमार, प्रोफेसर राहुल श्रीवास्तव व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed