फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Exclusive: Prostitution in four more hotels under the guise of hookah bar...21 on radar

एक्सक्लूसिव : हुक्का बार की आड़ में चार और होटलों में भी देह व्यापार...21 रडार पर

Sun, 13 Jul 2025 12:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Exclusive: Prostitution in four more hotels under the guise of hookah bar...21 on radar
चार आरोपी भेजे जा चुके हैं जेल, होटल संचालकों समेत 21 के नाम विवेचना में शामिल
विज्ञापन

गोरखपुर। शहर के चार और होटलों में हुक्का बार की आड़ में देह व्यापार हो रहा था। इसका खुलासा होटल फ्लाई इन में चल रहे रैकेट के पर्दाफाश के बाद हुआ है। मामले की जांच में जुटे सीओ कैंट ने अब तक इस मामले में चार होटल संचालकों समेत 17 आरोपियों को जेल भिजवा दिया है। वहीं चार अन्य होटल संचालकों समेत 21 आरोपियों के नाम विवेचना में भी शामिल कर लिए गए हैं। जल्द ही ये आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

बीते 31 दिसंबर को रामगढ़ताल इलाके में किराए पर रहने वाली महिला ने 12 वर्षीय बेटी के लापता होने पर अपहरण का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने किशोरी को खोज कर पूछताछ की तो पता चला कि उसे गीता वाटिका के सामने स्थित हुक्का बार में ले जाया गया था। वहां संचालक अनिरूद्ध ओझा ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने 10 जनवरी की रात हुक्का बार में छापा मारकर युवक-युवतियों के साथ दो किशोरियों को पकड़ा था। दोनों किशोरियों ने खुद के साथ सामूहिक दुष्कर्म व दूसरे के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया था। उस मामले में भी पुलिस ने किशोरियों के पिता की तहरीर पर सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जांच में जुटे सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने 10 जनवरी से पांच अप्रैल के बीच 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था। इसमें से अजय सिंह, अनुराग त्रिपाठी, संजीत कुमार, आकाश गुप्ता व गौरव कुमार को हाल ही में रिमांड पर लिया गया था।
बयानों के आधार पर सीओ कैंट ने विवेचना में चार और होटल संचालकों समेत 21 आरोपियों के नाम बढ़ा दिए हैं। इसमें गीडा स्थित कृष्णा इन होटल, साई ग्रेड होटल, ताज हाेटल, रामगढ़ताल स्थित मयूर होटल के मालिक व कर्मचारियों समेत 21 को आरोपी बनाया गया है।
विवेचना के दौरान इनका भी बढ़ाया गया नाम
मामले की विवेचना में बढ़ाए गए नामों में खुशी, नित्या निषाद, पारूल उर्फ पारो उर्फ पायल, जोया उर्फ सबाना, कलीम, राजा उर्फ राज, मृत्युंजय मुता, शिवम सिंह उर्फ अभिषेक, अजय यादव, महिमा, बबिता उर्फ अंकिता पांडेय, गौरव गुप्ता, तालिबान, स्वीटी उर्फ सलोनी, अंगीरा, पिहू, रूचि शामिल हैं।
इनकी हो चुकी है गिरफ्तारी
झंगहा के जोलहा निवासी अनिरूद्ध ओझा उर्फ सोखा, बरगदवां के विकासनगर निवासी प्रियांशु जायसवाल, देवरिया के तरकुलवा निवासी निखिल गौड़, शाहपुर के पादरी बाजार निवासी बाल अपचारी, चिलुआताल के फतेहपुर डीहवा निवासी मनीषा उर्फ रेशमा खान, बस्ती के मुंडेरवा निवासी राजन उर्फ वसीम अहमद, हरदोई के बघौली बरवा सरसंड निवासी विमल विश्वकर्मा, खोराबार के कुसुमी पाप्ती टोला निवासी मुस्कान उर्फ माला पासवान, शाहपुर के शहबाजगंज शिवपुर निवासी श्रेय शुक्ला, देवरिया के कोतवाली रामगुलाम टोला निवासी नन्दिनी उर्फ परी, रामगढ़ताल के रुस्तमपुर निवासी अनुराग त्रिपाठी, राजघाट के हांसूपुर निवासी गौरव कुमार कसौधन, होटल फ्लाई इन के संचालक शाहपुर गीता वाटिका निवासी अनुराग सिंह, बांबे पैलेस होटल के संचालक सहजनवां के शिवपुरी कॉलोनी निवासी अजय सिंह, होटल क्राउन पैलेस गीडा के संचालक गोला बाजार निवासी संजीत कुमार जायसवाल व होटल साइन ग्रेंड कुनराघाट के संचालक बांसगांव निवासी आकाश गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।



वर्जनसीओ कैंट योगेंद्र सिंह को मामले की जांच सौंपी गई है। मामले में अब तक चार होटल संचालक समेत 17 लोगों को जेल भेजा जा चुका है। कुछ और लोगों के नाम सामने आए हैं। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई प्रक्रिया में है।
-अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed