{"_id":"6883e20dd4fe9f5da70e0e6f","slug":"gorakhpur-news-every-problem-of-the-public-will-be-solved-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1014895-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जनता की हर समस्या का कराएंगे समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जनता की हर समस्या का कराएंगे समाधान
विज्ञापन
जनता दर्शन: सीएम योगी ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश, जनसमस्याओं के निराकरण में न हो लापरवाही
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह भी जनता दर्शन में आए लोगों से मुलाकात की और आश्वस्त किया कि सरकार जनता की हर समस्या का प्रभावी समाधान कराएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं का निस्तारण संवेदनशीलता और तत्परता से किया जाए।
गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक-एक करके सबकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने करीब 200 लोगों से मुलाकात की। सबको आश्वस्त किया कि हर व्यक्ति को न्याय दिलाया जाएगा।
सीएम ने अफसरों से कहा कि किसी के साथ भी अन्याय नहीं होना चाहिए। हर पीड़ित के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाते हुए उसकी सहायता की जानी चाहिए। मुख्यमंत्री के समक्ष जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। सीएम योगी ने उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी।
विज्ञापन
उनके प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को हस्तगत करते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि इलाज से जुड़ी एस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण करा कर शासन में उपलब्ध कराया जाए। जनता दर्शन में कुछ महिलाएं अपने बच्चों के साथ पहुंचीं थीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन बच्चों को प्यार-दुलार करते हुए चॉकलेट देने के साथ उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।
--