फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Every body should take a pledge that its city should become clean, modern and self-reliant.

Gorakhpur News: हर निकाय संकल्प ले कि उसका शहर स्वच्छ, आधुनिक और आत्मनिर्भर बने

Tue, 30 Sep 2025 02:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Every body should take a pledge that its city should become clean, modern and self-reliant.
गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित शक्तिपीठ पर सोमवार की देर शाम शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी तिथि को महा
‘विकसित यूपी@2047’ : सीएम योगी ने नगरीय निकायों को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
विज्ञापन




सीएम योगी आदित्यनाथ ने मेयर और पार्षदों से विकसित उत्तर प्रदेश पर किया संवाद



गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘विकसित यूपी@2047’ संवाद शृंखला के तहत प्रदेश के सभी 17 नगर निगमों, 200 नगरपालिकाओं और 545 नगर पंचायतों के जनप्रतिनिधियों से वर्चुअल संवाद किया। सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश को 2047 तक विकसित राज्य बनाने में नगर निकायों की सबसे अहम भूमिका होगी। हर निकाय को यह संकल्प लेना चाहिए कि उसका शहर स्वच्छ, आधुनिक और आत्मनिर्भर बने।



मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘अमृतकाल के पंच प्रण’ को आधार मानते हुए विजन साझा किया। उन्होंने बताया कि विकसित यूपी अभियान तीन स्तंभों- अर्थशक्ति, सृजन शक्ति और जीवनशक्ति पर टिका है। इसके तहत 12 प्रमुख सेक्टरों के लिए विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया जाएगा। संवाद के दौरान अभियान पर आधारित एक वीडियो फिल्म दिखाई गई। साथ ही क्यूआर कोड और पोर्टल के जरिये आम नागरिकों से सुझाव लेने की प्रक्रिया की शुरुआत भी की गई।
विज्ञापन




सीएम ने निर्देश दिए कि प्रत्येक नगरीय निकाय इस विषय पर संवाद आयोजित करे और हर परिवार से कम से कम एक सुझाव जरूर प्राप्त किया जाए। श्रेष्ठ सुझावों को जिला और प्रदेश स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से कहा कि अभियान से संबंधित पत्रों को बैठकों में पढ़ा जाए और इसे जनचर्चा का हिस्सा बनाया जाए। इस मौके पर मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने पार्षदों से अपील की कि अभियान को आगे बढ़ाने में सक्रिय योगदान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन




संवाद में नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, उप सभापति पवन त्रिपाठी, पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी, विजेंद्र अग्रहरी, अशोक मिश्रा, सरिता यादव, आरती सिंह, पूनम सिंह, अभिषेक पासवान, राजा यादव, अभिषेक शर्मा, शिवेंद्र मिश्र, अजय राय, धर्मेंद्र सिंह, ऋषि मोहन वर्मा और बड़ी संख्या में पार्षद शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed