फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Even after spending crores of rupees, zebra could not come, now preparations for giraffe

Gorakhpur News: करोड़ों खर्च फिर भी नहीं आ सका जेब्रा, अब जिराफ की तैयारी

Fri, 31 Jan 2025 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 31 Jan 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Even after spending crores of rupees, zebra could not come, now preparations for giraffe
गोरखपुर। चिड़ियाघर में दर्शकों को जेब्रा देखने का ख्वाब अभी पूरा होते नहीं दिख रहा है। डेढ़ करोड़ रुपये खर्च कर इस्रायल से लाए जेब्रा को लखनऊ से गोरखपुर चिड़ियाघर लाने में सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

चिड़ियाघर प्रबंधन अब जेब्रा के बाड़े में जिराफ को लाने की कवायद कर रहा है। इसके लिए बाड़े में परिवर्तन करना होगा, जिसके लिए चिड़ियाघर प्रबंधन सेंट्रल जू अथॉरिटी (सीजेडए) को पत्र लिखेगा।
विज्ञापन

शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान के उद्घाटन के बाद से ही जेब्रा का बाड़ा खाली है। गोरखपुर चिड़ियाघर के लिए इस्रायल से डेढ़ करोड़ रुपये खर्च कर छह जेब्रा लाए गए थे। इन्हें लाने के बाद लखनऊ चिड़ियाघर में रखा गया था। इसके बाद इन्हें गोरखपुर चिड़ियाघर लाने की तैयारी की गई, लेकिन जिस बाड़े में वे रखे गए उसमें वह पकड़ में नहीं आ सके। कई बार चिड़ियाघर प्रशासन ने प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना ही नहीं यहां से छह माह के लिए लखनऊ चिड़ियाघर में जू-कीपर भेजे गए। इनके भेजने का उद्देश्य था जेब्रा से जान-पहचान और उनके हाव-भाव को समझना, लेकिन वह भी सफल नहीं हुए। इस बीच दो जेब्रा की मौत भी हो गई। इसके बाद फिर एक कमेटी बनी, जिसने जेब्रा पर अध्ययन किया। इसमें पता चला कि अब उन्हें लखनऊ की आबोहवा रास आ गई है।

चिड़ियाघर प्रबंधन की कोशिश है कि यहां जिराफ को लाया जाए। जिराफ भी लंबा जानवर है और यहां का मौसम भी उसके लिए अनुकूल है। जिराफ को आमतौर पर गर्म और शुष्क मौसम पसंद होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed