फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Even after four months of inauguration, the operation of Kalyan Mandapam could not start

Gorakhpur News: लोकार्पण के चार माह बाद भी नहीं शुरू हो सका कल्याण मंडपम का संचालन

Sun, 08 Jun 2025 01:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Even after four months of inauguration, the operation of Kalyan Mandapam could not start
13 फरवरी को सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया था खोराबार कल्याण मंडपम का लोकार्पण
विज्ञापन

चयनित फर्म के साथ अनुबंध नहीं, सूरजकुंड कल्याण मंडपम भी निजी फर्म संचालित करेगी
गोरखपुर। खोराबार कल्याण मंडपम का संचालन लोकार्पण के चार माह बाद भी शुरू नहीं हो सका है। संचालन के लिए फर्म तय कर ली गई है लेकिन उससे भी अभी अनुबंध नहीं किया गया है। इससे आम लोग मंडपम में मांगलिक कार्यक्रम नहीं कर पा रहे। अब सूरजकुंड में बने कल्याण मंडपम को भी निजी फर्म को सौंपने की तैयारी है।
13 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खोराबार कल्याण मंडपम का लोकार्पण किया था। इसके संचालन के लिए निजी फर्म ‘विराज ट्रेडर्स’ का चयन किया गया है। लेकिन, फर्म के साथ अभी अनुबंध की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। शुक्रवार को सूरजकुंड क्षेत्र में 4.52 करोड़ की लागत से बने दूसरे कल्याण मंडपम का लोकार्पण सीएम ने किया। इसके संचालन का जिम्मा भी निजी हाथों में सौंपने की तैयारी है।
विज्ञापन

कल्याण मंडपम के आकार के हिसाब से नाॅन एसी हाॅल और और एसी हाॅल के लिए शुल्क चुकाना होगा। विवाह समारोह, अन्य समारोह, काॅफ्रेंस हाल, किचन, पार्किंग, कमरे, लान क्षेत्र, विद्युत शुल्क, सफाई के लिए शासन से निर्धारित शुल्क देना होगा। इसके अलावा डेकोरेशन और जनरेटर के लिए भी शुल्क लगेगा। शासन स्तर पर एसी और नॉन एसी सुविधाओं का उपयोग करने के लिए कल्याण मंडपम के लिए दरें निर्धारित हैं। अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि कल्याण मंडपम के संचालन के लिए फर्म के साथ जल्द अनुबंध किया जाएगा। इसके बाद बुकिंग शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



कल्याण मंडपम का बुकिंग दाम
मद एसी कल्याण मंडपम नाॅन एसी कल्याण मंडपम
विवाह समारोह 20 रुपये प्रति वर्ग फुट 12 रुपये प्रति वर्ग फुट
अन्य समारोह 30 रुपये प्रति वर्ग फुट 16 रुपये प्रति वर्ग फुट
कांफ्रेंस हाल 4000 रुपये 2000 रुपये
किचन 500 रुपये 500 रुपये
एसी कक्ष 1000 रुपये 800 रुपये
पार्किंग निशुल्क निशुल्क
लाॅन क्षेत्र निशुल्क निशुल्क
विद्युत शुल्क 4000 रुपये 2000 रुपये
अपशिष्ट सफाई एवं हैंडलिंग चार्ज 2000 रुपये 2000 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed