{"_id":"67d72a38c2054da4c305b860","slug":"gorakhpur-news-evaluation-of-nine-lakh-answer-sheets-will-begin-from-19th-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-871080-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जिले में 15 दिन चलेगा मुल्यांकन, 9 लाख उत्तर पुस्तिकाएं जांची जाएंगी- 19 से होगी शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जिले में 15 दिन चलेगा मुल्यांकन, 9 लाख उत्तर पुस्तिकाएं जांची जाएंगी- 19 से होगी शुरुआत
Mon, 17 Mar 2025 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड
- फोटो : amar ujala
गोरखपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन को लेकर शिक्षा विभाग की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया 19 मार्च से शुरू होगी। मूल्यांकन केंद्रों के साथ ही परीक्षकों की संख्या का निर्धारण कर दिया गया है। जनपद में कुल छह मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
जिले में 15 दिनों तक चलने वाली मूल्यांकन प्रक्रिया में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की लगभग नौ लाख उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा।
जिलेे में जुबिली इंटर कॉलेज, एमजी इंटर कॉलेज, मारवाड़ इंटर कॉलेज, एमएसआई कॉलेज, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बौलिया रेलवे कालोनी और नेहरू इंटर कॉलेज बिछिया सहित छह मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर लगभग एक हजार परीक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। लगभग छह हजार परीक्षक बोर्ड परीक्षा के उत्तरपुस्तिकाओं की जांच करेंगे।
विज्ञापन
199 केंद्रों पर आयोजित यूपी बोर्ड की परीक्षा में हाईस्कूल में 69,229 और इंटरमीडिएट में 74,437 परीक्षार्थियों ने नामांकन कराया था। 24 फरवरी से 12 मार्च तक बोर्ड परीक्षाएं हुई थीं। इसके बाद उत्तरपुस्तिकाओं को जुबिली इंटर कॉलेज में बने संकलन केंद्र में रखा गया है। यहां सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षाकर्मी लगातार निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
डीआईओएस डॉ. अमरकांत सिंह ने बताया कि उत्तरपुस्तिकाओं की जांच के लिए परीक्षकों की विषयवार ड्यूटी लगाई जाएगी। 17 मार्च को परीक्षकों को मूल्यांकन केंद्र पर उपस्थिति दर्ज करानी होगी। 18 मार्च को परीक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। मूल्यांकन केंद्रों पर मानक संचालन प्रक्रिया (एसोपी) के अनुसार 24 घंटे सीसीटीवी निगरानी और जरूरत पड़ने पर रिकॉर्डिंग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
केंद्रों पर नियुक्त परीक्षकों, उप प्रधान परीक्षकों और अन्य कर्मियों के अलावा किसी अन्य व्यक्ति को प्रवेश नहीं मिलेगा। एक परीक्षक को प्रतिदिन हाईस्कूल की 50 और इंटरमीडिएट की 45 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करना होगा।