फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Erosion of Saryu river intensifies in three villages, Gyankol village declared submerged

Gorakhpur News: तीन गांवों में सरयू की कटान तेज, ज्ञानकोल गांव जलमग्न घोषित

Sat, 06 Sep 2025 01:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Erosion of Saryu river intensifies in three villages, Gyankol village declared submerged
बड़हलगंज क्षेत्र के ज्ञानकोल गांव में  कटान रोधी कार्य करती सिंचाई विभाग की टीम 
छह गांव में लगाई गई नाव, मुक्तिपथ पर नौ प्लेटफाॅर्म पर जैसे-तैसे हो रहा दाह संस्कार
विज्ञापन

शुक्रवार को सरयू नदी का जलस्तर स्थिर, तहसील प्रशासन ने ज्ञानकोल गांव को किया जलमग्न घोषित







चिल्लूपार। चार दिनों से सरयू नदी का जलस्तर इलाके में तेजी से बढ़ने के बाद शुक्रवार को स्थिर हो गया है। नदी अभी भी खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर है। नदी के तट पर बसे तीन गांव की ओर कटान तेज हो गया है। बड़हलगंज स्थित मुक्तिपथ पर दाह संस्कार के लिए बने 34 प्लेटफाॅर्म पहले ही डूब गए हैं। बाकी बचे नौ प्लेटफाॅर्म पर जैसे-तैसे दाह संस्कार हो रहा है।
तहसील प्रशासन ने बाढ़ के पानी से घिरे ज्ञानकोल गांव को जलमग्न घोषित कर दिया है। वहीं, ज्ञानकोल, बगहा देवार, जैतपुर, पटना एहतमाली, पटना मुश्किल, नेतवार पट्टी गांवों में लोगों के आवागमन के लिए छह नाव लगा दी गई है। बाढ़ के पानी से दियारा क्षेत्र कई गांव में सैकड़ों बीघा फसलें पानी में डूब गई हैं। कई गांवों के संपर्क मार्ग डूब गए हैं। नदी का जलस्तर बढ़ने और बहाव तेज होने से तट पर बसे जैतपुर, ज्ञानकोल, बगहादेवार गांव में आबादी के किनारे कटान तेज हो गया है।
विज्ञापन

जैतपुर गांव की प्रधान सरिता देवी ने बताया कि गांव के नंदकुमार, शिवचंद, कोमल, लल्लन यादव, मनोज प्रसाद, विश्वकर्मा, झिनकु, राम किशुन, सुशील, सत्यदेव और संदीप का घर कटान के जद में है। गांव में कटान रोधी कार्य शुरू नहीं हुआ है। उधर, ज्ञानकोल गांव के सुभाष यादव के घर के सटे कटान तेज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीएम गोला अमित कुमार जायसवाल ने बताया कि नदी के जलस्तर पर लगातार निगरानी की जा रही है। आपदा से निपटने की पूरी तैयारी है। तहसील कर्मी बाढ़ क्षेत्र में जमे हुए हैं। ज्ञानकोल को जलमग्न घोषित कर दिया गया है।
---------------------
जैतपुर गांव फ्लड प्लेन में बसा, बचाव कार्य कराना संभव नहीं
चिल्लूपार। गंडक के मुख्य अभियंता विकास कुमार सिंह ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ शुक्रवार को बड़हलगंज क्षेत्र के कटान प्रभावित ज्ञानकोल, बगहादेवार और जैतपुर गांव का निरीक्षण किया। मुख्य अभियंता को जैतपुर के प्रधान प्रतिनिधि योगेंद्र साहनी ने बताया कि सरयू नदी से गांव के सुभाष का घर कट गया और कई घर कटान की जद में आ गए हैं। मुख्य अभियंता ने कहा कि जैतपुर गांव फ्लड प्लेन (नदी में बसा) है। इसीलिए यहां बचाव कार्य करना संभव नहीं है। नदी की धारा तेज है, इसलिए कटान हो रहा है। उसके बाद ज्ञानकोल और बगहादेवार का निरीक्षण भी किया।

-----------------
वर्जन



बरहज में सरयू नदी स्थिर हो गई है। हालांकि, यहां नदी खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर है। ज्ञानकोल, बगहादेवार में कटान रोधी कार्य चल रहा है। जैतपुर में बचाव कार्य करना संभव नहीं है। अधिकारी बाढ़ क्षेत्र की निगरानी कर रहे हैं।

- विकास कुमार सिंह, मुख्य अभियंता, गंडक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed