{"_id":"68b4aa647b4214c28200fa22","slug":"gorakhpur-news-erosion-of-saryu-river-intensifies-16-houses-of-gyankol-village-in-its-grip-gorakhpur-news-c-7-gkp1052-1056017-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सरयू का कटान तेज..ज्ञानकोल गांव के 16 घर जद में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सरयू का कटान तेज..ज्ञानकोल गांव के 16 घर जद में
विज्ञापन
बड़हलगंज क्षेत्र के ज्ञानकोल गांव में बचाव कार्य करती बाढ़ खंड की टीम।
बंशी यादव ने घर खाली कर सड़क पर लिया सहारा, ग्रामीणाें की नींद उड़ी
चिल्लूपार/बड़हलगंज। बड़हलगंज क्षेत्र के ज्ञानकोल गांव के पास सरयू नदी ने कटान तेज कर दिया है। नदी की धारा अब ज्ञानकोल गांव के करीब पहुंच गई है। करीब 16 घर कटान की जद में आ गए हैं। वहीं, सरयू के कटान से डरे बंशी यादव ने रविवार को अपने ही घर पर हथौड़ा चलाया। पक्के घर को तोड़कर जरूरी सामान निकाला और सड़क के किनारे सहारा लेने को विवश हो गए। कभी उनका घर कटकर नदी में डूब सकता है। उधर, बिजली का एक पोल भी कटान के पास है, बिजली विभाग ने घर की बिजली आपूर्ति भी बंद करा दी है।
सरयू का जलस्तर चौथे दिन भी स्थिर है। नदी खतरे के निशान से 25 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। नदी खेतों का कटान करती हुई रविवार को बंशी यादव के घर के पास पहुंच गई है। इनके घर के बाद गांव के जनार्दन यादव, कांता यादव, जयप्रकाश यादव, अशोक यादव, धर्मेंद्र यादव, संतोष यादव, फूलचंद यादव,फुलझार यादव, झब्बू यादव, सर्वजीत यादव, रामजी यादव, हरदेव यादव, रामशीष सिंह, कमलेश सिंह, सहित 16 घरों पर कटान का संकट मंडराने लगा है। कटान में अबतक सैकड़ों बीघा खेत नदी में डूब चुकी है। घरों पर मंडराते कटान के खतरे ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है।
पूर्व प्रधान हृदय शंकर सिंह का कहना है कि नदी की मुख्य धारा होने की वजह से कटान रुक नहीं रहा है। कटान रोकने के लिए बाढ़ खंड बचाव कार्य में जुटा है।
वर्जन
ज्ञानकोल गांव में बाढ़ खंड दो सिंचाई विभाग की टीम रुक-रुक कर बचाव कार्य कर रही है। नदी तेजी से कटान कर रही है। कटान के मुहाने पर बंशी यादव का घर है। बचाव कार्य युद्धस्तर पर कराया जा रहा है।
विज्ञापन
- अमित कुमार जायसवाल, एसडीएम, गोला