{"_id":"679a99a9e42895435d0fffd1","slug":"gorakhpur-news-entrepreneurs-raised-the-problem-of-dirt-and-bad-street-lights-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-823397-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: उद्यमियों ने गंदगी और खराब स्ट्रीट लाइटों की समस्या उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: उद्यमियों ने गंदगी और खराब स्ट्रीट लाइटों की समस्या उठाई
विज्ञापन
विकास भवन सभागार में आयोजित जिला स्तरीय उद्योग बंधु एवं औद्योगिक व्यापारिक सुरक्षा फोरम की हुई समीक्षा बैठक
डीएम ने दिए सफाई व लाइटों को ठीक कराने के निर्देश, निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों को दो दिन में निपटाएं
गोरखपुर। डीएम कृष्णा करुणेश की अध्यक्षता में बुधवार को विकास भवन सभागार में आयोजित जिला स्तरीय उद्योग बंधु एवं औद्योगिक व्यापारिक सुरक्षा फोरम की समीक्षा बैठक हुई। उद्यमियों ने इंडस्ट्रियल एरिया में नालियों की साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट, पानी की आपूर्ति तथा विद्युत से संबंधित समस्याएं उठाई।
उद्यमियों ने कहा कि अधिकारी इन समस्याओं पर ध्यान नहीं देते हैं। जबकि ये सभी मूलभूत सुविधाएं जरूरी है। साफ-सफाई की स्थिति बहुत ही खराब है। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि उद्यमियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए समस्याओं को त्वरित गति से निस्तारित कराएं। उद्यमियों की समस्याओं का गुणवत्तायुक्त समयबद्ध ढंग से निस्तारण सुनिश्चित करें। निवेश मित्र पोर्टल की समीक्षा के दौरान उपायुक्त उद्योग ने बताया कि 18 आवेदन लंबित है। डीएम ने कहा कि लंबित प्रकरणों को दो दिन में निस्तारित कराएं। इससे ज्यादा विलंब नहीं होना चाहिए।
वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतर्गत मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना तथा एक जनपद एक उत्पाद योजना की समीक्षा करते हुए डीएम ने योजना में शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति के लिए अग्रणी जिला प्रबंधक को निर्देशित करते हुए कहा कि यथाशीघ्र लंबित आवेदन पत्रों को स्वीकृत करने एवं स्वीकृत आवेदन पत्रों को तत्काल धनराशि वितरण की कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी और जिला उद्योग बंधु समिति के सदस्य उपस्थित रहे।