{"_id":"67366c155227e33edc0c1f64","slug":"gorakhpur-news-engineering-students-money-went-to-the-bank-accounts-of-mau-and-andhra-pradesh-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-747043-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मऊ और आंध्रप्रदेश के बैंक खाते में गया इंजीनियरिंग की छात्रा का पैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मऊ और आंध्रप्रदेश के बैंक खाते में गया इंजीनियरिंग की छात्रा का पैसा
विज्ञापन
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) में पढ़ने वाली नगालैंड की छात्रा को तमिलनाडु से कॉल कर डिजिटल अरेस्ट कर जालसाजी की गई थी। छात्रा से जालसाजी कर लिए गए 38 हजार रुपये मऊ और आंध्रप्रदेश के व्यक्तियों के बैंक खाते में ट्रांसफर किया गया था। आंध्रप्रदेश के व्यक्ति ने केरल के एक एटीएम से पैसे निकाले हैं। कैंट पुलिस ने केस दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई तो यह बात निकलकर सामने आई है।
कैंट पुलिस के अनुसार, मऊ के खाताधारक के खाते में चार हजार रुपये और आंध्रप्रदेश के व्यक्ति के खाते में 34 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। मऊ के खाताधारक से बात हुई तो उसने बताया कि शेयर मार्केट में वह पैसे लगाता है, वहीं से उसे लाभ के रूप में चार हजार रुपये खाते में भेजे गए हैं। अगर पुलिस कहेगी तो वह पैसे भेज सकता हूं। वहीं आंध्र प्रदेश के व्यक्ति ने केरल के एक एटीएम से 34 हजार रुपये निकाले हैं। अभी तक उससे संपर्क नहीं हो पाया है। पुलिस के अनुसार एक बड़ा गिरोह ऑनलाइन जालसाजी कर रहा है, सरगना तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
छात्रा को ब्लैकमेल कर वसूले थे रुपये
छात्रा ने 12 अक्तूबर को केस दर्ज कराया है। उसने पुलिस को बताया कि वह नगालैंड के दीमापुर जिले की रहने वाली है। वर्तमान में एमएमएमयूटी में पढ़ाई कर रही है। उसने बताया कि 10 अक्तूबर को 11:30 बजे उसके मोबाइल फोन पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा- मैं एसबीआई से बोल रहा हूं। आपने एक लाख रुपये का लोन लिया है, जिसे जमा नहीं किया है। इस वजह से आप पर केस दर्ज कराया गया है। थोड़ी ही देर बाद वीडियो कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को हैदराबाद पुलिस का अफसर बताया। वर्दी में दिख रहे शख्स ने बताया कि उसके खिलाफ हैदराबाद के थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। फिर बेल के नाम पर छात्रा से 38 हजार 132 रुपये ले लिए गए। थोड़ी देर बाद फिर वीडियो कॉल की। कहा-तुम्हारे चेस्ट और आंख पर टैटू है, दिखाओ और धमकाकर कपड़े उतरवा दिए। इसके बाद फोटो ले लिए। बदले एक लाख रुपये की और मांग की जाने लगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
वर्जन-
पुलिस लगातार मामले की जांच पड़ताल कर रही है। छात्रा से जालसाजी कर जिन खातों में पैसे भेजे गए, उनसे संपर्क किया जा रहा है।
अभिनव त्यागी, एसपी सिटी