फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Engineering student from Tamil Nadu was digitally arrested

Gorakhpur News: तमिलनाडु से इंजीनियरिंग की छात्रा को किया था डिजिटल अरेस्ट, जानिए कैसे किया ब्लैकमेल

Tue, 12 Nov 2024 04:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 12 Nov 2024 04:56 PM IST
सार

कॉल करने वाले ने खुद को हैदराबाद पुलिस का अफसर बताया। वर्दी में दिख रहे शख्स ने बताया कि उसके खिलाफ हैदराबाद के थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। फिर बेल के नाम पर छात्रा से 38 हजार 132 रुपये ले लिए गए। थोड़ी देर बाद फिर वीडियो कॉल आई। उसने कहा-तुम्हारे चेस्ट और आंख पर टैटू है, दिखाओ और धमकाकर कपड़े उतरवा दिए।

विज्ञापन
In Gorakhpur, Engineering student from Tamil Nadu was digitally arrested
डिजिटल अरेस्ट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) में पढ़ने वाली नगालैंड की छात्रा को तमिलनाडु से डिजिटल अरेस्ट कर जालसाजी की गई थी। पुलिस ने आरोपी का आईपी एड्रेस निकलवाया है। इसमें लोकेशन तमिलनाडु की मिली है। राज्य के किस जिले से कॉल की गई थी, इसका भी पता लगाया जा रहा है। इसके बाद संबंधित जिले के थाने से संपर्क कर आरोपी तक पहुंचने पुलिस प्रयास करेगी।

विज्ञापन


एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि बैंक डिटेल भी निकलवाई जा रही है। इससे ये पता चल पाएगा कि किसके अकाउंट में पैसे गए हैं। एसबीआई से डिटेल मांगी गई है। इसके आते ही, पुलिस उस दिशा में काम करेगी। केस के पर्दाफाश के लिए साइबर सेल को भी लगाया गया है।
विज्ञापन


इस तरह किया छात्रा को ब्लैकमेल
छात्रा ने 12 अक्तूबर को केस दर्ज कराई है। पुलिस को बताया कि वह नगालैंड के दीमापुर जिले की रहने वाली है। वर्तमान में एमएमएमयूटी में पढ़ाई कर रही है। 10 अक्तूबर को दिन में 11:30 बजे मोबाइल फोन पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि मैं एसबीआई से बोल रहा हूं। आपने एक लाख रुपये का लोन लिया है, जिसे जमा नहीं किया है। इससे आप पर केस दर्ज कराई गई है। थोड़ी ही देर बाद एक वीडियो कॉल आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉल करने वाले ने खुद को हैदराबाद पुलिस का अफसर बताया। वर्दी में दिख रहे शख्स ने बताया कि उसके खिलाफ हैदराबाद के थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। फिर बेल के नाम पर छात्रा से 38 हजार 132 रुपये ले लिए गए। थोड़ी देर बाद फिर वीडियो कॉल आई। उसने कहा-तुम्हारे चेस्ट और आंख पर टैटू है, दिखाओ और धमकाकर कपड़े उतरवा दिए। इसके बाद उसने निर्वस्त्र कर फोटो ले लिए। फिर उसके बदले एक लाख रुपये की और मांग की जाने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed