फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Engine of Purvanchal Express failed, train stood in Gauri Bazar for two hours

Gorakhpur News: पूर्वांचल एक्सप्रेस का इंजन फेल, गौरी बाजार में दो घंटे तक खड़ी रही ट्रेन

Tue, 29 Jul 2025 01:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Engine of Purvanchal Express failed, train stood in Gauri Bazar for two hours
गोरखपुर कैंट से भेजा गया नया इंजन, पॉवर काम न करने से एसी में बैठे यात्रियों को हुई दिक्कत
विज्ञापन

गोरखपुर। गोरखपुर से कोलकाता जाने वाली पूर्वांचल एक्सप्रेस (15048) का इंजन गौरी बाजार में फेल हो गया। काफी प्रयास के बाद भी जब इंजन नहीं बन सका तो कुसम्हीं स्टेशन से दूसरा इंजन भेजा गया, जिसके बाद ट्रेन रवाना हो सकी। इस दौरान करीब दो घंटे तक पूर्वांचल एक्सप्रेस गौरी बाजार में ही खड़ी रही। पावर फेल हो जाने से करीब आधे घंटे तक एसी की कूलिंग भी ठीक नहीं रही जिसकी वजह से यात्री गर्मी में परेशान हो गए।

जानकारी के अनुसार, पूर्वांचल एक्सप्रेस गोरखपुर जंक्शन से सुबह 11.25 बजे रवाना हो गई। ट्रेन जैसे ही गौरी बाजार पहुंची तो उसका इंजन बंद हो गया। काफी प्रयास के बाद भी जब इंजन स्टार्ट नहीं हुआ तो लोको पायलट ने स्टेशन मास्टर से संपर्क कर दूसरे इंजन की मांग की। इसके बाद कुसम्हीं स्टेशन से करीब 1:30 बजे दूसरा इंजन गौरी बाजार भेजा गया। इंजन आने के बाद पुराना पावर काटकर अलग किया गया और नया इंजन जोड़ा गया।
विज्ञापन

सभी सुरक्षा जांच पूरी करने के बाद ट्रेन दोपहर 2:20 बजे गौरीबाजार से आगे की तरफ रवाना हुई। एसी में बैठे यात्रियों को दो घंटे तक परेशान होना पड़ा।
--
कोट
कोलकाता जा रही पूर्वांचल एक्सप्रेस का इंजन गौरी बाजार में फेल हो गया। कुसम्ही स्टेशन से दूसरा इंजन मंगाया गया। करीब दो घंटे बाद ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अशोक कुमार, पीआरओ वाराणसी मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed