फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Engaged couple arrested for stealing after staying at a hotel

Gorakhpur News: होटल में ठहरकर चोरी करने वाला मंगेतर जोड़ा गिरफ्तार

Thu, 15 Jan 2026 11:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Engaged couple arrested for stealing after staying at a hotel
- रिसेप्शन पर रखे तीन मोबाइल फोन और कैश बॉक्स में रखे रुपये लेकर हो गए थे गायब
विज्ञापन

गोरखपुर। होटल में रुककर मोबाइल फोन और नकदी चोरी करने वाले मंगेतर जोड़े को रामगढ़ताल थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए तीन मोबाइल फोन, नकदी और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुशीनगर जिले के दुधही निवासी विशाल सिंह और कुशीनगर के खड्डा थाना क्षेत्र के सुभाष चौक की यशस्वी सिंह के रूप में हुई। वह रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के इंदिरानगर में रहती थी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, कुशीनगर जिले के खड्डा निवासी युवक और पड़रौना की रहने वाली युवती 14 जनवरी को शहर के आजाद चौक स्थित होटल मयूर में ठहरे थे। भोर करीब तीन बजे दोनों अचानक कमरे से बाहर निकले और रिसेप्शन पर रखे तीन मोबाइल फोन तथा कैश बॉक्स में रखे लगभग 40 हजार रुपये लेकर भाग गए। सुबह चोरी की जानकारी होने पर होटल संचालक ने रामगढ़ताल थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगाली। फुटेज में युवक-युवती बाइक से नौसड़ की ओर जाते दिखाई दिए। इसके बाद सर्विलांस टीम को सक्रिय कर आसपास के होटलों में पूछताछ शुरू की गई। इसी दौरान बाघागाड़ा के पास एक अन्य होटल में दोनों के ठहरने की जानकारी मिली। वहां पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। जांच में पता चला कि आरोपियों ने खुद को पति-पत्नी बताकर फर्जी नाम से कमरा लिया था। युवक ने अपना नाम वरुण कन्नौजिया और युवती ने कुमारी संजू वरुण बताया था। आधार कार्ड की जांच में दस्तावेज भी फर्जी पाए गए। पूछताछ में युवक ने कबूल किया कि वह एक फाइनेंस कंपनी में काम करता है और नशे का आदी है। नशे की जरूरतें पूरी करने के लिए उसने अपनी मंगेतर के साथ मिलकर चोरी की साजिश रची थी। वहीं युवती ने बताया कि वह पहले शहर के इंदिरानगर में अपने चाचा के घर रहती थी और उसी पते पर उसने आधार कार्ड बनवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से चोरी के मोबाइल फोन, नकदी और बाइक बरामद कर ली गई है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed