फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Endoscopy and lithotripsy machines will be installed this week

Gorakhpur News: इंडोस्कोपी और लिथोट्रिप्सी मशीन इसी सप्ताह होगी इंस्टाल

Tue, 22 Oct 2024 06:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 06:10 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Endoscopy and lithotripsy machines will be installed this week
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के नेहरू अस्पताल और 500 बेड बाल रोग संस्थान को कोविड संकट के वक्त मिली मशीनें अभी भी गोदाम में रखी हैं। इनमें से कई मशीनों का वारंटी समय भी समाप्त होने वाला है। कालेज प्रशासन ने वीडियो इंडोस्कोपी मशीन और ध्वनि तरंगों के माध्यम से किडनी की पथरी तोड़ने वाली लिथोट्रिप्सी मशीन को महीने भर के अंदर स्टाॅल कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में आई कैथलैब मशीन (फ्लाेरोस्कोपी मशीन) की वारंटी इसी साल मार्च में पूरी हो गई थी। हार्ट-लंग मशीन, इंट्रा एओर्टिक बैलून पंप, डायलाइजर रिप्रोसेसिंग सिस्टम, इंक्यूबेटर, हाट एयर ओवेन, सेंटीफ्यूज, माइक्रोस्कोप, अल्ट्रासोनिक एस्पेरेटर समेत अनेक मशीनें व उपकरण जैसे आए थे, वैसे ही रखे हुए हैं। पता चला कि अनेक मशीनें कोविड काल में नेहरू अस्पताल के कई विभागों में भेज दी गई थीं। किडनी रोगियों की डायलिसिस के लिए आईं हीमोडायलिसिस मशीनें सुपर स्पेशयलिटी ब्लॉक में नहीं हैं।
विज्ञापन

खाेजबीन के बाद पता चला कि पांच मशीनें नेहरू अस्पताल के मेडिसिन विभाग व 10 मशीनें 500 बेड बाल रोग चिकित्सा संस्थान में रखी हुई हैं। लिवर सिरोसिस की जांच करने वाली फाइब्रो स्कैन मशीन नेहरू अस्पताल के मेडिसिन विभाग में है। एक्सरे व कलर डाॅप्लर रेडियोलाॅजी विभाग में तथा एनलाइजर, टिश्यू प्रोसेसर व 5- पार्ट सेल काउंटर पैथोलाॅजी विभाग में है। इन विभागों को पत्र लिखकर इन मशीनों को सुपर स्पेशियलिटी विभाग में भेजने को कहा गया है।----
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
कोविड संक्रमण काल के दौरान सुपर स्पेशयलिटी ब्लॉक संचालित नहीं था तो कई उपकरण कॉलेज के दूसरे विभागों में भेज दी गई थीं। इन मशीनों को अब वापस सुपर स्पेशयलिटी विभाग में इंस्टाल करने का निर्देश दिया गया है।
डाॅ. रामकुमार जायसवाल, प्राचार्य, बीआरडी मेडिकल कालेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed