फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Encroachment removed from behind Gemini Gardenia...way cleared for Deoria Bypass

Gorakhpur News: जेमिनी गार्डेनिया के पीछे से अतिक्रमण हटवाया...देवरिया बाईपास का रास्ता साफ

Wed, 13 Nov 2024 02:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Encroachment removed from behind Gemini Gardenia...way cleared for Deoria Bypass
गोरखपुर। रामगढ़ताल क्षेत्र स्थित जेमिनी गार्डेनिया के आवंटियों का देवरिया बाईपास फोरलेन पर पहुंचने का रास्ता मंगलवार को साफ हो गया। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) के अधिकारियों ने पुलिस बल की मौजूदगी में सभी छह परिवारों द्वारा अतिक्रमित अस्थायी घरों को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। बुलडोजर नहीं पहुंच पाने की वजह से जो थोड़ा बहुत निर्माण बचा है, प्राधिकरण उसे मैनुअली हटाएगा। कब्जेदारों को हटने के लिए 10 नवंबर तक का अंतिम मौका दिया था। इसके बाद भी नहीं हटने पर टीम ने अतिक्रमण हटवाया।
विज्ञापन


जेमिनी गार्डेनिया अपार्टमेंट और देवरिया बाईपास के बीच सर्विस लेन की सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बसे छह परिवारों ने अतिक्रमण कर रखा था। इन्हें हटने के लिए प्राधिकरण ने एक सप्ताह का समय दिया था। किसी ने अपना कब्जा नहीं हटाया। जीडीए सचिव उदय प्रताप सिंह ने एसएसपी को पत्र लिखकर पीएसी और पुलिस बल की मांग की थी। मंगलवार को जीडीए के मुख्य अभियंता किशन सिंह की अगुवाई में सर्विस लेन की जमीन पर अतिक्रमण करने वाले सभी परिवारों के निर्माण को हटाया गया।
विज्ञापन

दोपहर 12.30 बजे के करीब जैसे ही पुलिस बल के साथ जीडीए की टीम पहुंची, कुछ परिवारों ने विरोध दर्ज कराने की कोशिश की लेकिन पुलिस बल देखकर पीछे हट गए। टीम ने घरों से सामान निकालने के लिए पहले थोड़ा समय दिया फिर कार्रवाई शुरू की। अब प्राधिकरण सर्विस लेन बनाने की प्रक्रिया शुरू करेगा। सर्विस लेन बन जाने से सोसाइटी में रहने वाले 204 परिवारों को देवरिया बाईपास पर आने-जाने के लिए एक और मार्ग मिल जाएगा। वर्तमान में अपार्टमेंट से निकलने के लिए नौकायन से बौद्ध संग्रहालय होते हुए देवरिया बाईपास रोड को जाने वाली सड़क ही एक मात्र विकल्प है। अब वहां इंटरलाकिंग सड़क बनाई जाएगी। पेड़ नहीं काटे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
सोसाइटी के पदाधिकारियों ने की थी मांग
जेमिनी गार्डेनिया सोसाइटी के अध्यक्ष बीर बहादुर सिंह, उपाध्यक्ष अनिता अग्रवाल, सचिव अनिल कुमार यादव ने जीडीए उपाध्यक्ष आनन्द वर्द्धन एवं प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह से मिल कर पीछे की ओर अवैध रूप से बसे लोगों को हटाने एवं देवरिया बाईपास तक रास्ता बनाने की मांग की थी। इसके बाद जीडीए उपाध्यक्ष ने मौके का निरीक्षण कर सर्वेक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। अब सड़क बनने का रास्ता साफ होने पर सोसाइटी का प्रवेश द्वार भी उधर खोला जाएगा।
-----
इन्होंने कर रखा था अतिक्रमण

प्राधिकरण के मुताबिक छह परिवार सर्विस लेन की जमीन पर निवास कर रहे थे। रामपुर की सोनिया निषाद के परिवार के 05 सदस्य एक साल से, महाबीर छपरा निवासी किरण निषाद के परिवार के छह सदस्य, रामपुर के सतीश निषाद के परिवार के चार सदस्य, राजकुमार निषाद के परिवार के चार सदस्य, चम्पा देवी के परिवार के 17 सदस्य और महिमाठ निवासी धर्मेंद्र निषाद के परिवार के चार सदस्य निवास कर रहे थे। चम्पा देवी 10 साल से बाकी एक साल से निवास कर रहे थे। इन परिवारों में कुल मिला कर 40 लोग थे।

----
वर्जन...
जेमिनी गार्डेनिया के आवंटियों को देवरिया बाईपास पर पहुंचने के लिए सर्विस रोड का प्राविधान किया गया था। जमीन पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर रखा था। पुलिस की मदद से अतिक्रमण हटा दिया गया है, अब सर्विस रोड का निर्माण प्रारंभ किया जाएगा।
आनंद वर्द्धन, उपाध्यक्ष, जीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed