फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Employee buys house worth 50 lakhs after stealing from a jewellery shop, case registered

Gorakhpur News: सराफा की दुकान में चोरी कर कर्मचारी ने खरीदा 50 लाख का मकान, केस

Wed, 09 Apr 2025 01:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Employee buys house worth 50 lakhs after stealing from a jewellery shop, case registered
राजघाट क्षेत्र में स्थित दुकान काम करने वाले सेल्समैन ने धीरे-धीरे करके दुकान से 70 लाख रुपये उड़ाए
विज्ञापन

गोरखपुर। राजघाट थाना क्षेत्र के एक सराफा की दुकान (रामनिवास सराफ प्रा. लि.) में धीरे-धीरे सोना चोरी करके सेल्समैन ने 50 लाख रुपये का घर खरीद लिया। कारोबारी रायगंज के रामनिवास वर्मा ने सेल्समैन नरसिंहपुर कच्चीबाग निवासी सर्वेश वर्मा पर धोखाधड़ी कर 70 लाख रुपये से अधिक का सोना चोरी करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। राजघाट पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुुताबिक, रामनिवास वर्मा ने सोमवार को राजघाट थाने में केस दर्ज कराया है। उन्होंने बताया है कि दुकान पर सर्वेश वर्मा वर्ष 2022 तक बतौर सेल्स मैन काम करता था। इधर, दुकान में सामान के मिलान में अंतर मिला। तब छानबीन में पता चला कि धीरे-धीरे करके सर्वेश ने सोना हड़प लिया है।
विज्ञापन

सराफा कारोबारी ने बताया कि कार्रवाई के लिए कहने सर्वेश ने 70 लाख रुपये की ज्वेलरी चोरी करना भी स्वीकार किया। सर्वेश ने बताया है कि 50 लाख रुपये में मां के नाम से एक दो मंजिला मकान नरसिंहपुर में रजिस्ट्री कराई है। 60 ग्राम सोने की ज्वेलरी भी उपलब्ध है। उसने रुपये व ज्वेलरी वापस करने की बात कही थी। बाद में टरकाने लगा और धमकी दी कि दुकान में आग लगा दूंगा। इस संबंध में कोतवाली सीओ ओंकार दत्त तिवारी ने कहा कि सराफा कारोबारी की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed