फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Electricity wire stuck in JCB... three poles fell, electricity disrupted for 10 hours

Gorakhpur News: जेसीबी में फंसा बिजली का तार... तीन पोल गिरे, 10 घंटे बिजली बाधित

Tue, 26 Aug 2025 12:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Electricity wire stuck in JCB... three poles fell, electricity disrupted for 10 hours
शाहपुर के खरैया पोखरा में गिरे तीन बिजली पोल।
शाहपुर उपकेंद्र के बशारतपुर खरैया पोखरा का मामला, सुबह लगभग 10:30 बजे हुई घटना
विज्ञापन

लगभग 100 घरों के लोग हुए प्रभावित, रात 8:15 बजे बिजली आपूर्ति हुई बहाल



गोरखपुर। शाहपुर उपकेंद्र के बशारतपुर स्थित खरैया पोखरा में सोमवार सुबह 10:30 सड़क पर मिट्टी डाल रही जेसीबी में बिजली का तार फंस जाने से तीन पोल सड़क पर गिर गए। हालांकि किसी तरह के जान-माल की क्षति नहीं हुई लेकिन लगभग 100 घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सूचना पर बिजली निगम के कर्मचारियों ने नए पोल लगाने का कार्य शुरू किया लेकिन रात 8:15 बजे पर आपूर्ति बहाल की जा सकी।
स्थानीय नागरिकों के अनुसार, खरैया पोखरा की शराब गद्दी गली में सुबह लगभग 10 बजे से स्थानीय पार्षद के सहयोग से गली में जलभराव वाले क्षेत्र में मिट्टी डालने का कार्य चल रहा था। 10:30 बजे के आसपास जेसीबी के पिछले हिस्से में बिजली का तार फंस गया। तार को निकालने के चक्कर में एक पोल जमीन पर गिर गया। इसके बाद शार्ट सर्किट होने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इस दौरान पोल से सटे थोड़ी दूरी पर लगे दो पोल और गिर गए। इसी समय रास्ते से स्कूल से घर जा रही एक बच्ची तथा उसके पिता हादसे का शिकार होने से बच गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी दुर्गेश वर्मा ने बताया कि जेसीबी वाले की गलती से यह तीनों पोल गिरा है। बिजली जाने से सभी पानी के लिए परेशान हो गए। स्थानीय निवासी ओंकार नाथ सिंह ने बताया कि पूरे दिन लोग बिजली पानी को तरसते रहे। मोबाइल भी डिस्चार्ज हो गया है। इनवर्टर भी दोपहर बाद बंद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहपुर के एसडीओ वीके जायसवाल ने बताया कि सुबह 10:30 बजे के आसपास घटना हुई है। जेसीबी के कारण पोल टूटा है। शाहपुर थाने में जेसीबी चालक के खिलाफ तहरीर जेई की ओर से तहरीर दी गई है। मौके पर तीन नए पोल लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed