फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Electricity went off for five hours in five thousand houses.

Gorakhpur News: पांच हजार घरों में 5 घंटे गुल रही बिजली

Tue, 14 Oct 2025 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 14 Oct 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Electricity went off for five hours in five thousand houses.
गोरखपुर। विद्युत उपकेंद्र लोहिया से जुड़े पांच हजार घरों की बिजली सोमवार दोपहर 2 बजे गुल हुई तो फिर साढ़े पांच घंटे बाद बहाल हुई। इसकी वजह से बिजली और पानी को लेकर क्षेत्र में हाहाकार मच गया। अभियंताओं की लापरवाही और बिजली कटौती को लेकर उपभोक्ताओं में गुस्सा भर गया।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर करीब दो बजे अचानक लोहिया उपकेंद्र से जुड़े रामगढ़ताल, बुद्ध विहार, लोहिया एनक्लेव और चिड़ियाघर के साथ ही अन्य क्षेत्रों के करीब पांच हजार उपभोक्ताओं के घरों की बिजली गुल हो गई। उपभोक्ता देर शाम तक बिजली के आने की राह देखते रहे लेकिन शाम 5 बजे अंधेरा होने के साथ उपभोक्ताओं के घरों में भी अंधेरा छा गया। इनवर्टर भी बंद पड़ गए।
विज्ञापन

बिजली कटौती से उपभोक्ताओं के सामने पानी का भी संकट खड़ा हो गया। टाउनहाल के अधिशासी अभियंता अंकित कुमार ने बताया कि विद्युत माध्यमिक कार्य खंड की ओर से दोपहर 12 से 4 बजे तक के लिए शटडाउन मांगा गया था लेकिन रात 7:20 तक शटडाउन वापस नहीं किया गया, जिसके लिए माध्यमिक कार्य खंड से लिखित जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed