फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Electricity was cut off for four hours in Golghar and nine hours in Mohaddipur

Gorakhpur News: गोलघर में चार और मोहद्दीपुर में नौ घंटे गुल रही बिजली

Thu, 14 Aug 2025 01:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Electricity was cut off for four hours in Golghar and nine hours in Mohaddipur
शाहपुर में मंगलवार रात तीन बजे फाल्ट से आपूर्ति हुई बाधित, सुबह छह बजे तक परेशान रहे उपभोक्ता
विज्ञापन


गोरखपुर। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं। बुधवार को गोलघर में सुबह से चार व मोहद्दीपुर हाईडिल में लगभग नौ घंटे बिजली बाधित रही। साथ ही शाहपुर व बक्शीपुर में भी उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का दंश झेलना पड़ा। इससे उपभोक्ताओं ने परेशानी झेली।

शाहपुर में संत हुसैननगर के पास सुबह सात बजे दो तार के आपस में सट जाने से फाल्ट हो गया। इसके बाद बनाने में एक घंटे लग गए। सुबह आठ बजे के बाद बिजली बहाल की गई। वहीं शाहपुर के शिवपुर सहबाजगंज में रात 03:20 पर फाल्ट से बिजली बाधित हुई, जो सुबह आई। एसडीओ वीके जायसवाल ने बताया कि फाल्ट को एक घंटे में सही करा लिया गया था। वहीं गोलघर में सुबह सात बजे से इंसुलेटर पंक्चर होने के बाद बिजली चली गई। सुबह 10:30 बजे बिजली बहाल की गई। वहीं मोहद्दीपुर उपकेंद्र के पास 400 केवीए के ट्रांसफाॅर्मर में ब्लास्ट हो गया। इसके बाद सुबह सात बजे गुल हुई बिजली अपराह्न लगभग तीन बजे आई। बक्शीपुर में मंगलवार रात 1:30 से गुल बिजली सुबह आई। इसके बाद शाम को घोषित कटौती से लगभग दो घंटे ज्यादा शाम को बिजली काटी गई। यहां के निवासी मोहम्मद हुजैफा ने बताया कि रात लगभग 1:30 से ही बिजली नहीं थी, सुबह छह बजे आई है। बताया जा रहा है कि यहां बुधवार दोपहर भी 33केवीए लाइन में दिक्कत आ गई थी। इससे एक घंटे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

बक्शीपुर के अधिशासी अभियंता अतुल रघुवंशी ने बताया कि रात में बिजली कटने की कोई सूचना नहीं है, निजी शिकायत हो सकती है। वहीं मोहद्दीपुर के अधिशासी अभियंता सतीश जायसवाल ने बताया कि मोहद्दीपुर में ट्रांसफाॅर्मर के सीटीपीटी में ब्लास्ट से परेशानी हुई थी। इससे हाईडिल व आसपास के मोहल्लों में परेशानी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed